फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sports minister again controvertional statement about jawaharlal nehru

खेलमंत्री का ट्वीट, 'नेहरू की पूरी नस्ल का बहिष्कार जरूरी'

Sun, 12 Apr 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी Updated Sun, 12 Apr 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
sports minister again controvertional statement about jawaharlal nehru

अपने ट्वीट को लेकर विवाद में रहने वाले हरियाणा के खेल मंत्री ने फिर जवाहरलाल नेहरू के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया है। खेल मंत्री 20 साल तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार की जासूसी कराने के मामले में फिर सुर्खियों में आए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से खफा हैं। विज का कहना है कि ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री के कृत्य पर शर्म महसूस होती है और इसलिए नेहरू की पूरी नस्ल का ही बहिष्कार कर देना चाहिए। इसी से संबंधित विज ने ट्वीट भी किया।

विज्ञापन


विज इससे पूर्व भी पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर हमला बोलते हुए उन्हें अच्छा इंसान न होने की बात कह चुके हैं। खेल मंत्री ने कहा था कि नेहरू  को गाली देना तो ठीक नहीं, लेकिन नेहरू  कोई अच्छे इंसान नहीं थे। लेकिन अब नेताजी के परिवार की बीस साल तक जासूसी कराए जाने की बात सामने आने पर खेलमंत्री की टिप्पणी थोड़ी तल्ख ही है।
विज्ञापन

पहले भी प्रथम प्रधानमंत्री पर बोला था निशाना

sports minister again controvertional statement about jawaharlal nehru

विज का कहना है कि नेहरू कैसे व्यक्तित्व के नेता थे, इस बारे में काफी लोग पहले ही जानते हैं, लेकिन अब बोस के परिवार की जासूसी कराने से नेहरू के व्यक्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया और यह बात पूरा देश जान चुका है। विज के अनुसार नेताजी पूरे देश के नेता थे, जिनकी एक आवाज पर पूरे देश के लोग देश के लिए मर-मिटने को तैयार हो गए थे।

नेहरू को यही डर था कि यदि बोस वापस आ गए तो नेहरू का राजनीतिक ताना-बाना बिगड़ सकता है। विज का बोस के प्रति प्रेम इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि अंबाला में करीब 16 एकड़ डिग्गी की सरकारी जमीन पर खेल मंत्री विज ने ही विशाल पार्क तैयार कर उसे सुभाष चंद्र बोस का नाम दिया था। विज ने जमीन को भूमाफिया से बचाया था। हर साल 15 अगस्त व 26 जनवरी को विज इसी पार्क में तिरंगा फहराकर सुभाष चंद्र बोस को सलामी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed