फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sports Department will honor Gurjant Singh and Rupinder Pal

गुरजंट सिंह व रुपिंदर पाल को सम्मानित करेगा खेल विभाग

Fri, 06 Aug 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sports Department will honor Gurjant Singh and Rupinder Pal
चंडीगढ़। टोक्यो ओलंपिक में जीत के हीरो रहे हॉकी टीम के सदस्य गुरजंट सिंह व रुपिंदर पाल को यूटी का खेल विभाग सम्मानित करेगा। वीरवार को खेल विभाग के निदेशक तेजदीप सिंह सैनी ने सेक्टर- 42 स्थित स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि 41 साल बाद भारतीय टीम ने मेडल जीता है। टीम में शामिल दोनों सदस्यों ने भारत के साथ-साथ चंडीगढ़ का भी नाम रोशन किया है। यूटी प्रशासन की खेल पॉलिसी के मुताबिक दोनों को श्रेष्ठ सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने हॉकी के प्रमुख कोच गुरमिंदर सिंह का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही एकेडमी की नीतियों के बारे में अवगत कराया कि उनका विभाग हॉकी के नए टैलेंट को तराशता आया है। कई खिलाड़ी बचपन में आए और उन्हें तराशकर पेशेवर खिलाड़ी बनाया। इनमें प्रमुख रूप से सीनियर खिलाड़ी गुरजिंदर सिंह, मनमीत रात, हरजीत सिंह, हरमन सिंह, गगनदीप जूनियर, हरजोत सिंह व धर्मवीर और जूनियर खिलाड़ियों में संजय, मनिंदर, मंजीत, जसप्रीत और सुखजीत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की नजर शुक्रवार को महिला हॉकी टीम के मुकाबले पर रहेगी। कांस्य पदक के लिए महिला हॉकी टीम ब्रिटेन से भिड़ेगी। इसमें अकादमी की पूर्व ट्रेनी मोनिका मलिक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed