फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sports

रणजी मंे दिल्ली के खिलाफ पंजाब 8 विकेट पर 266 रन

Sat, 04 Jan 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
sports
रणजी ट्रॉफी में कप्तान मंदीप सिंह के 81 रन और गुरकीरत सिंह के 65 रनों की पारी की बदौलत पहले दिन शुक्रवार का खेल समाप्त होने पर पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं। एपी पांडव नाबाद 12 रन और अर्शदीप सिंह नाबाद 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पंजाब ने टॅास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में सनवीर सिंह और शुभमन गिल मैदान में उतरे। लेकिन दिल्ली के तेज गेंदबाज सुबोध भट्टी ने सनवीर सिंह को शून्य स्कोर पर ही एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई।
विज्ञापन

दूसरे छोर पर शुभमन गिल का साथ देने आए गुरकीरत सिंह के साथ पारी बढ़ाते हुए टीम का स्कोर 60 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद शुभमन गिल 23 के निजी स्कोर पर खेलते हुए सिमरजीत सिंह की गेंद पर अनुज रावत को कैच दे बैठे और पंजाब का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन ही था। इसके बाद कप्तान मंदीप सिंह पारी बढ़ाते हुए गुरकीरत सिंह के साथ टीम का स्कोर 100 रनों के पार ले गए। इस दौरान गुरकीरत सिंह ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
विज्ञापन

दिल्ली के गेंदबाज विकास मिश्रा ने अपनी गेंद पर गुरकीरत सिंह को कैच आउट कर दिया। गुरकीरत सिंह ने 12 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान मंदीप सिंह ने विकेटकीपर बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन अनमोलप्रीत सिंह को के. बिधूरी ने आउट कर पंजाब को चौथा झटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनमोलप्रीत ने आउट होने से पहले 8 चौकों की मदद से 45 रन बनाए। इसके साथ ही मंदीप सिंह ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। खतरनाक दिख रहे मंदीप सिंह को 81 के निजी स्कोर पर दिल्ली के गेंदबाज के. बिधूरी ने कैच आउट करवाकर उनकी पारी का अंत किया। इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए। इसके बाद ए. मल्होत्रा (17) रन और मयंक मारकंड्ेय 9 रन पर आउट हो गए। ए.पी. पांडव 2 चौके की मदद से नाबाद 12 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दिल्ली की ओर से के. बिधूरी ने 62 रन देकर 3 विकेट, तेजस ने 34 रन देकर 2 विकेट, समरजीत सिंह, एस. भट्टी और विकास मिश्रा ने 1-1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed