{"_id":"5df93b848ebc3e87d97f3ea8","slug":"sports-chandigarh-news-pkl360290193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखप्रीत और अजय टेनिस के क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखप्रीत और अजय टेनिस के क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखप्रीत जोजे और अजय ने सीएलटीए आयटा सुपर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। यह इवेंट लड़कों और लड़कियों के अंडर-16 और अंडर-18 आयु वर्ग में किया जा रहा है। अजय सिंह और सुखप्रीत सिंह जोजे ने दोनों ही आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। अजय सिंह ने अभिक अरोड़ा को 6-1, 6-2 से हराया। उधर, सुखप्रीत सिंह जोजे ने जितिन कुमार छेत्री को दो सीधे सेटों 6-2, 6-0 से मात दी। क्वालीफायर धनंजय सिंह ने सातवीं सीड हिमांशु दुहान को 6-2, 6-3 से अपसेट किया। लड़कों के अंडर-16 आयु वर्ग के सिंगल के प्री क्वार्टर फाइनल में सार्थक ने छठी सीड लक्ष्य विवेक कुमार को तीन सेट के मैच में 6-3, 6-3, 6-4 से हराया। इसके साथ ही दक्ष प्रसाद ने टाप सीड दीप मुनीम को तीन सेटर मैच में 6-3, 3-6, 6-3 से हराया। दूसरी सीड अजय सिंह ने निनाद रवि को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया।
लड़कियों के दोनों आयु वर्ग में भोयार ने बनाई जगह
टाप सीड लखमी प्रभा अरुण ने भी लड़कियों के अंडर-16 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। लक्ष्मी ने निहारिका पी को 6-1, 6-1 से हराया। साई राजेश भोयार ने लड़कियों के दोनों आयु वर्ग में स्थान बना लिया। लड़कियों के अंडर-16 आयु वर्ग में राजेश ने राधिका को 6-2, 6-0 से शिकस्त दी। दूसरी सीड अंजली राठी ने यशिका वेणू को 6-2, 6-0 से मात दी। सिमरन प्रीतम और हरनूर कौर सिद्धू ने लड़कियों के अंडर-18 आयु वर्ग में क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। सिमरन ने हरलीन कौर को दो सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी। हरनूर कौर ने निहारिका को 6-3, 7-6(0) से हरा दिया। लड़कों और लड़कियों के अंडर-16 और अंडर-18 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल सीएलटीए स्टेडियम में बुधवार सुबह नौ बजे से खेले जाएंगे।