{"_id":"5de2d4d58ebc3e54a3533b3f","slug":"sports-chandigarh-news-pkl358504082","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज अंगद बावा ने चंडीगढ़ को मजबूत स्थिती में पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज अंगद बावा ने चंडीगढ़ को मजबूत स्थिती में पहुंचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज अंगद बावा की ओर से चटकाई गई 5 विकेट की बदौलत चंडीगढ़ ने मिजोरम पर दूसरे दिन 642 रनों की बढ़त बनाकर मैच को तकरीबन अपनी मुठ्ठी में कर लिया है। यह मैच कोलकाता में कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान खेला गया।
बावा ने मैच में कुल 5 विकेट चटकाए जबकि गेंदबाज शाहबाज सिंह ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। इन दोनों गेंदबाजाें ने मिजोरम के सलामी और मिडल ऑर्डर के बल्लेबाजाें को ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया और पूरी टीम को 35वें ओवर में कुल 58 के स्कोर पर ढेर कर दिया। गेंदबाज राज अंगद बावा ने सिर्फ 12 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जिनमें सलामी बल्लेबाज साहिल शर्मा (9), साहिल रेजा (4), पियूष जैन (0) के लालबकथांगा (4) और एच लालतानपुईया (4) शमिल हैं। गेंदबाज शाहबाज ने जे तानखुमा (2) और सी ताफमकीमा को शून्य पर आउट किया। शाहबाज के साथ-साथ युवराज चौधरी ने भी दो विकेट चटकाए। अमित शुक्ला को एक ही विकेट से संतोष करना पड़ा।
इससे पहले चंडीगढ़ ने दो विकेट पर 464 से आगे खेलना शुरू किया। दोहरा शतक जड़ चुके चिरागवीर ढींढसा शुक्रवार के स्कोर 225 में 28 रन ही जोड़कर आउट हो गए, उनका विकेट साहिल रेजा ने लिया। 253 रनों में ढींढसा ने 34 चौके और एक छक्का जड़ा। तीन ओवर के बाद ही रेजा ने कप्तान सूर्या नारायण यादव को उनके निजी स्कोर 157 रनों पर आउट किया। इस पारी में 20 चौके शामिल रहे। इसके बाद अक्षित राणा (87) और युवराज चौधरी (53) की 115 रनों की साझेदारी ने स्कोर को 650 के पार लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों को प्रियांक्ष जैन ने आउट किया। चंडीगढ़ ने 9 विकेट के नुकसान पर 700 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन
राज अंगद बावा सेक्टर-38 वेस्ट के सरकारी स्कूल में 11वीं के स्टूडेंट हैं। इनके पिता सुखविंदर बावा (साई क्रिकेट कोच) सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग देते हैं। राज अंगद बावा को उनकेपिता सुखविंदर बावा ही ट्रेनिंग देते हैं। वहीं मैच में 157 रन बनाने वाले चंडीगढ़ के कप्तान सूर्या नरायण और विकेटकीपर अक्षित राणा जिन्होेंने तेजी से 87 रन बनाए, यह दोनों ही चंडीगढ़ किकेट अकादमी में सदस्य हैं और कोच संजीव पठानिया के ट्रेनी हैं।
इससे पहले चंडीगढ़ में ख्ेाले गए कूच बिहार ट्राफी के लीग मैच में चंडीगढ़ ने अरुणाचल की टीम के खिलाफ सार्थक ने अकेले ही 9 विकेट चटका कर रिकॉर्ड बना लिया था।