फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sports activities will start in Punjab University from June 1

पंजाब यूनिवर्सिटी में एक जून से शुरू होंगी खेल गतिविधियां

Tue, 26 May 2020 11:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sports activities will start in Punjab University from June 1
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दो महीने बाद एक बार फिर से स्पोर्ट्स गतिविधियां 1 जून से शुरू होने जा रही हैं। पहले चरण में केवल 4 गेम्स बैडमिंटन, शूटिंग, एथलेटिक्स, लॉन टेनिस को खेलने की इजाजत होगी। इन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए केवल पंजाब यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों को ही परमिशन दी जाएगी। कोई भी आउटसाइडर ग्राउंड में दाखिल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। हर खिलाड़ी के लिए मास्क जरूरी होगा। पंजाब यूनिवर्सिटी का खेल विभाग किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता। स्पोर्ट्स स्टेडियम और कांप्लेक्स को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है ताकि यहां ट्रेनिंग करने वाले खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा बनी रहे। वहीं, 1 जून से पहले स्टाफ के लिए ग्राउंड और कांप्लेक्स को खोल दिया जाएगा। उन्हें पूरी तरह से ट्रेनिंग दी जाएगी। चारों गेम्स के कोचों को जरूरी गाइडलाइन से अवगत कराया जाएगा। अभ्यास करने वाली सभी जगहों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से सिटी में सभी तरह की स्पोर्ट्स गतिविधियां बंद कर दी गई थीं। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स की हर गेम्स को भी बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे पहले है। पूरी तरह स्क्रीनिंग होने के बाद ही खिलाड़ी मैदान में प्रवेश कर सकेंगे। अगले कुछ ही दिनों में पीयू में खेल गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं।
- डॉ. परमिंदर सिंह, डायरेक्टर, पीयू खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed