{"_id":"654bee8de133187d8a0724da","slug":"spilled-the-jam-together-one-slashed-with-scissors-bloodied-the-other-broke-his-nose-chandigarh-news-c-16-sml1026-279954-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: साथ छलकाए जाम... एक ने कैंची मार किया लहूलुहान, दूसरे ने तोड़ी नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: साथ छलकाए जाम... एक ने कैंची मार किया लहूलुहान, दूसरे ने तोड़ी नाक
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार में मंगलवार देर रात दो दोस्तों ने एक साथ जाम छलकाए फिर शराब के नशे में धुत दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे के गले के पास कैंची से हमला कर दिया तो दूसरे ने उसकी नाक तोड़ दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान रामदरबार के ही रहने वाले सुमित और प्रिंस के रूप में हुई है। मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-31 थाना पुलिस को मंगलवार देर रात रामदरबार स्थित बस स्टैंड के पास आपसी विवाद में हुई मारपीट के दौरान चाकू चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रिंस के गले के पास कैंची से किए हमले के घाव है और सुमित के नाक पर चोट आई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान सामने आए बयानों में पता चला कि घटना में घायल दोनों युवक आपस में दोस्त हैं। दोनों एक साथ मिलकर शराब पी थी, जिसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सुमित ने प्रिंस के गले के नीचे कैंची से वार कर दिया, वहीं प्रिंस ने मुक्का मारकर सुमित की नाक तोड़ दी। दोनों घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। मामले में पुलिस बयान दर्ज कर आगे कार्रवाई करने में जुटी है।