फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   spice jet, consumer form, chandigarh

स्पाइसजेट की अपील खारिज, देना पड़ेगा हर्जाना

Sat, 30 Jan 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
spice jet, consumer form, chandigarh

ऑनलाइन या इंटरनेट से उपभोक्ता जहां से टिकट खरीदेगा, वह वहीं के उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर सकता है। यह महत्वपूर्ण फैसला राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग चंडीगढ़ ने दिया है।

विज्ञापन


उपभोक्ता आयोग ने स्पाइसजेट लिमिटेड की अपील खारिज कर उपभोक्ता फोरम के फैसले को बरकरार रखते हुए अहम फैसला सुनाया। यह फैसला राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग चंडीगढ़ के अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) जसबीर सिंह ने दिया है। स्पाइसजेट लिमिटेड ने उपभोक्ता फोरम के फैसले के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में अपील की थी।
विज्ञापन


स्पाइसजेट ने उपभोक्ता आयोग को दी अपील में कहा था कि शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन टिकट बुक कराई थी। इसलिए शिकायत सिर्फ हेडक्वार्टर के उपभोक्ता फोरम में ही दी जा सकती है। साथ ही उपभोक्ता फोरम ने जो मुआवजा देने के आदेश दिए हैं वह भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता आयोग ने फैसले में कहा कि एयर टिकट खरीदने का जो ऑफर था वह इंटरनेट के थ्रू दिया गया था। शिकायतकर्ता ने कंपनी का ऑफर चंडीगढ़ में एक्सेप्ट किया था। इसकी पेमेंट चंडीगढ़ से ही भेजी गई। इसलिए पार्टियों में जो कांट्रैक्ट हुआ वह चंडीगढ़ में ही समझा जाएगा। उपभोक्ता आयोग ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ई मेल या ऑनलाइन से जो एक्सचेंज होता है उससे भी कांट्रैक्ट बनता है।

आयोग का कहना है कि उपभोक्ता संरक्षण कानून लोगों के फायदे के लिए है। इसका मुख्य मकसद उपभोक्ताओं का संरक्षण करना है। ताकि किसी तरह से उपभोक्ता को मुश्किल न हो।


उपभोक्ता फोरम ने स्पाइसजेट लिमिटेड को निर्देश दिया था कि वह शिकायतकर्ता को 11 हजार 886 रुपये अदा करने के अलावा सेवा में कोताही के लिए 15 हजार रुपये मुआवजा और 11 हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करे।

पंचकूला निवासी जस्टिस (रिटायर्ड) एनके अग्रवाल और उनकी पत्नी बिमला देवी ने स्पाइस जेट के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed