{"_id":"584c452d4f1c1be35944b9a9","slug":"spice-and-jet-airways-canceled-flights-until-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धुंध का कहरः स्पाइस और जेट की फ्लाइट्स कैंसिल, जानिए कब तक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध का कहरः स्पाइस और जेट की फ्लाइट्स कैंसिल, जानिए कब तक?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 Dec 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
धुंध और कोहरे के चलते इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की फ्लाइट 31 जनवरी और जेट एयरवेज की फ्लाइट 15 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। धुंध के कारण शनिवार को नौ फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। आईएलए थ्री इंस्टाल नहीं होने के कारण फ्लाइट के संचालन के लिए दोबारा शेड्यूल जारी करना पड़ा है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से फ्लाइट का नया शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें सुबह 8.10 बजे से शाम केा 6.15 बजे तक ही फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। स्पाइस जेट की रात को 7.30 बजे जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 31 जनवरी तक और रात को 8.30 बजे जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट को 15 फरवरी तक कैंसिल कर दिया गया है।
चंडीगढ़ से शारजाह के बीच चलने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंटरनेशनल फ्लाइट का समय एक घंटा पहले कर दिया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह चंडीगढ़-शारजाह फ्लाइट यहां पर शाम 5.15 पर आती थी और शाम 6.15 जाती थी। अब 15 फरवरी तक शारजाह से 3.30 बजे चंडीगढ़ और शारजाह के लिए यहां से शाम 4.30 रवाना होगी। यह फ्लाइट पहले की तरह सोमवार, वीरवार, शनिवार को ऑपरेट होगी।

Trending Videos
शनिवार को धुंध की वजह से नौ उड़ानें रद्द
Chandigarh International Flight
- फोटो : File Photo
शनिवार को खराब मौसम के कारण नौ फ्लाइट कैंसिल हो गई। दिल्ली जाने वाली सुबह 7.35 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, सुबह 8.10 बजे इंडिगो की फ्लाइट, शाम को 4.20 बजे जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट, रात को 7.30 बजे जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट कैंसिल रही। वहीं मुंबई जाने वाली शाम को 6 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट कैंसिल रही। वहीं दोपहर 1.25 बजे श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, शाम को 5.55 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कै सिल रही। दोपहर 12.55 बजे गो एयर की फ्लाइट कैंसिल रही।
12 फ्लाइटें रहीं चार घंटे लेट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट चार घंटे देरी से रवाना हुईं । सुबह 10.30 बजे इंडिगो की बंगलूरू की फ्लाइट, 11 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, दोपहर 12 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, 12.25 बजे जेट एयरवेज की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, 12.40 बजे एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट चार घंटे देरी से गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक कोहरे के कारण धुंध के कारण विजुअबिलिटी कम रही। इसी कारण फ्लाइट का संचालन बाधित रहा है।
नया शेड्यूल जारी
धुंध के कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मीटिंग के बाद नया शेड्यूल जारी किया गया है। 11 दिसंबर से यह शेड्यूल 18 फरवरी तक लागू होगा।
सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट