फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special velladiction of punjab university rose festival

7वें पीयू रोज फेस्ट का समापन, 50 हजार दर्शक, 14 प्रतियोगिताएं

Mon, 29 Feb 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
special velladiction of punjab university rose festival

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में तीन दिवसीय 7वें रोज फेस्टिवल का रविवार को शानदार समापन हो गया। अमर उजाला के सहयोग से आयोजित रोज फेस्ट में 50 हजार से अधिक ट्राइसिटी के लोगों ने परिवार के साथ इसमें शिरकत की। 14 प्रतियोगिताओं में 1500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


अंतिम दिन रोज फेस्ट में रोज प्रिंस-प्रिंसेस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। पेटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता में भी स्कूल, कालेज और यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। छुट्टी के कारण दिन भर पीयू कैंपस चहल पहल रही।
विज्ञापन


बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया तो युवाओं ने सेल्फी प्रतियोगिता में ईनाम जीते। देर शाम गायक गजेंद्र फोगाट के गीतों पर दर्शक जमकर झूमें। रोज फेस्टिवल के अंतिम दिन चंडीगढ़ के मेयर अरुण सूद मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढ़ा भी मौजूद थे। रोज फेस्टिवल में विशेष सहयोग देने के लिए डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल, प्रो.योगराज अंग्रीश और डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन विनीत पुनिया को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीयू इंडियन थियेटर विभाग के विद्यार्थियों ने भी प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिता में 150 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया

पीयू रोज फेस्टिवल के अंतिम दिन नौनिहालों के लिए रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अभिभावक सुबह से ही बच्चों को तैयार कर रोज गार्डन में लेकर पहुंचे। विभिन्न कैटगरी में 150 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।

रोज प्रिंस प्रतियोगिता में 0 से 1 साल कैटगरी में गौरांश पहले, रचित मित्तल दूसरे और तक्ष मल्होत्रा तीसरे स्थान पर रहा। 1 से 2 साल कैटेगरी में रिनीत शर्मा पहले, विराजवीर सिंह चंदेल दूसरे और महतबीर तीसरे स्थान पर रहा। 2 से 3 साल कैटगरी में अक्ष पहले, अरनव नैयर दूसरे और केयान शर्मा तीसरे स्थान पर रहा।

रोज प्रिंसेसज प्रतियोगिता में 0 से 1 कैटेगरी में आध्या शर्मा पहले,धृति बंसल दूसरे और अमरीन कौर तीसरे स्थान पर चुनी गई। 1 से 2 साल कैटेगरी में हर्षिता रावत पहले,ताषवी दूसरे और काव्या तीसरे स्थान पर रही। 2 से 3 साल कैटगरी में रुहीन पहले, रेयाजल पुरी दूसरे काव्या तीसरे स्थान पर रही।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में 3 से 6 साल कैटेगरी में हितेश पहले,अवलीन सैनी और ग्लोरी कटोच सयुक्त रुप से दूसरे और अक्षित डोगरा तीसरे स्थान पर रहा। 7 से 9 साल कैटेगरी में ओनीर पहले,समरबीर सिंह दूसरे और दमनप्रीत तीसरे स्थान पर रहे।


रोज फेस्टिवल को सफल बनाने में हार्टिकल्चर विभाग के कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत की है। हर साल पीयू रोज फेस्ट को ओर बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। रोज गार्डन की क्यारियों में जल्द ही काले और नीले गुलाबों को भी शामिल किया जाएगा। तीन दिन ट्राइसिटी लोगों ने रोज फेस्ट में परिवार के साथ पूरा गुलाबों का पूरा लुत्फ उठाया।
-अनिल ठाकुर, डिवीजनल इंजीनियर, पीयू हार्टिकल्चर विभाग और रोज फेस्ट के कनवीनर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed