{"_id":"58ade3d64f1c1b8716b239c5","slug":"special-training-for-newly-elected-municipal-councilors-will-be-given-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के पार्षदों की लगेगी 'क्लास', मुबंई से आएंगे एक्सपर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के पार्षदों की लगेगी 'क्लास', मुबंई से आएंगे एक्सपर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों को जल्द ही विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह से वह सदन की बैठक में अपने वार्ड और शहर से संबंधित समस्याएं उठा सकते है। साथ ही इसके अलावा विकास कार्यों के प्रस्ताव किस तरह अधिकारियों से तैयार करवाए जाते हैं।
बता दें कि इस समय सदन में 35 में से 21 पार्षद ऐसे हैं जो कि पहली बार चुने गए हैं। इनमें मनोनीत पार्षद भी शामिल है। इस सत्र में अभी तक सदन की दो बैठकें हो चुकी है इनमें 60 प्रतिशत पार्षदों ने अभी तक एक शब्द भी नहीं बोला है। वहीं कई पार्षद ऐेसे भी है जो अभी तक विकास के प्रस्ताव तैयार नहीं करवा पा रहे हैं।
नगर निगम की ओर से आयोजित ट्रेनिंग शिविर में नगर निगम के एक्ट की भी जानकारी दी जाएगी। इस समय भाजपा के 20, अकाली दल का एक, कांग्रेस के चार और एक निर्दलीय पार्षद चुनकर आए हैं। नगर निगम ने ऐसे पार्षदों ने के लिए खुद ही नगर निगम की इमारत में अगले सप्ताह सेंशन करवाने का निर्णय लिया है। इसमें कमिश्नर बी पुरुषार्था नगर निगम की गतिविधियों और प्रोजेक्ट्स की जानकारी देेंगे।

पार्षदों को कैपिटल और रेवेन्यू बजट की जानकारी नहीं

पिछले माह वीरवार को बुलाई गई सदन की बैठक में बजट पास किया गया था, लेकिन अधिकतर पार्षदों को यह तक जानकारी नहीं थी कि कैपिटल और रेवेन्यू बजट क्या होता है। मालूम हो कि हर बार प्लान और नान प्लान में बजट बनता है। भाजपा पार्षद रवि शर्मा का कहना है कि उन्होंने भी मेयर को ट्रेनिंग करवाने के लिए कहा है। उनका कहना है कि हर पार्षद को पता होना चाहिए कि वह अपनी सीमा के अंतर्गत कौन-कौन से मुद्दे उठा सकते हैं। उनका कहना है कि वह लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए ही आएं है ऐसे में हर पहलू की जानकारी होनी चाहिए ताकि लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से दूर किया जा सके।
भाजपा भी अपने पार्षदों को दिलवाएगी विशेष प्रशिक्षण
भाजपा पार्टी अपने पार्षदों के लिए अलग से ट्रेनिंग शिविर का आयोजन करने जा रही है जिसके लिए मुबंई से एक्सपर्ट बुलाए जाएंगे। भाजपा की ओर से लगाए गए कैंप में बताया जाएगा कि किस तरह से अधिकारियों पर दबाव डालकर काम करवाया जाना है। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने इसके लिए मुबंई के एक्सपर्ट से बात की है जिन्हें अगले माह बुलाया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि भाजपा पार्षदों के लिए जल्द ट्रेनिंग करवाई जाएगी।