{"_id":"5c42ec55bdec2226154d0317","slug":"special-train-on-place-on-rail-motor-car-from-26-january-on-kalka-shimla-heritage-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदलावः 26 जनवरी से रेल मोटर कार की जगह दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलावः 26 जनवरी से रेल मोटर कार की जगह दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और रूट
Sat, 19 Jan 2019 02:53 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 19 Jan 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
कालका शिमला ट्रैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला की हसीन वादियों में सैर करने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नॉर्दर्न रेलवे ने छह डिब्बों की एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 26 जनवरी से अप्रैल तक कालका से शिमला के लिए चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 54459 को रेल मोटर की जगह चलाया जा रहा है, ताकि ज्यादा पर्यटक सफर कर सकें। यह ट्रेन कालका से शिमला के लिए सुबह 5.10 बजे रवाना होगी और सुबह 9.50 बजे शिमला पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन शिमला से उसी दिन शाम को 5.25 बजे कालका के लिए निकलेगी और रात 10.05 कालका पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन के कोच को शिवालिक डीलक्स टॉय ट्रेन की तरह अपग्रेड किया गया है। कोच के शीशों की चौड़ाई बढ़ाई गई है। कोच के इंटीरियर को भी डिजाइन किया गया है ताकि पर्यटक बाहरी नजारा बेहतर तरीके से देख सकें। इसमें अलग तरह के पर्दे लगाए गए हैं। एक कोच में 18 सीटें हैं।
फिलहाल ट्रैक पर दौड़ रही ये ट्रेन
कालका - शिमला पैसेंजर : सुबह 3:30 बजे
रेल मोटरकार: सुबह 5:10 बजे
शिवालिक डिलक्स एक्सप्रेस: सुबह 5:45 बजे
कालका-शिमला एक्सप्रेस: सुबह 6:20 बजे
अप मिक्स ट्रेन: सुबह 8:30 बजे
हिमाल्यन क्वीन: दोपहर 12:10 बजे
विज्ञापन
फिलहाल ट्रैक पर दौड़ रही ये ट्रेन
कालका - शिमला पैसेंजर : सुबह 3:30 बजे
रेल मोटरकार: सुबह 5:10 बजे
शिवालिक डिलक्स एक्सप्रेस: सुबह 5:45 बजे
कालका-शिमला एक्सप्रेस: सुबह 6:20 बजे
अप मिक्स ट्रेन: सुबह 8:30 बजे
हिमाल्यन क्वीन: दोपहर 12:10 बजे
कालका-शिमला रेल मार्ग पर दौड़ रही हॉलीडे स्पेशल ट्रेन हुई बंद
सैलानियों की संख्या में कमी आने के साथ ही रेलवे ने कालका से शिमला के लिए चलने वाली दोनों हॉली डे स्पेशल टॉय ट्रेन बंद कर दी हैं। बता दें कि दिसंबर में स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों के साथ-साथ फेस्टिवल सीजन भी शुरू हो गया था जिसे लेकर रेलवे प्रशासन ने कमर कसते हुए क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मद्देनजर शिमला जाने वाले सैलानियों के लिए 20 दिसंबर से दो हॉली डे स्पेशल टॉय ट्रेन चलाई गई थी।
रेल अधिकारियों ने बताया कि शिमला जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्पेशल टॉय ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। नववर्ष आने से पहले तक सैलानियों का तांता लग गया था। इसके चलते टॉय ट्रेन में वेटिंग लिस्ट भी काफी थी। ऐसे में विभाग ने सैलानियों की सुविधा के लिए हॉली डे स्पेशल टॉय ट्रेन शुरू की थी। लेकिन अब सैलानियों की संख्या में गिरावट आने के कारण 16 जनवरी से इन्हें बंद कर दिया गया है।
हॉली डे स्पेशल गाड़ियां चलने के बाद शिमला-कालका रूट पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई थी। इसमें एक हॉली डे स्पेशल सुबह सात बजे और दूसरी दोपहर करीब एक बजे चलती थी। हॉली डे स्पेशल ट्रेनें बंद होने के बाद मौजूदा समय में इस ट्रैक पर छह गाड़ियां चल रही हैं। इसमें एक 14 सीटर रेल कार भी शामिल है।
हजारों पर्यटकों ने इन ट्रेनों में किया सफर
कालका से शिमला के बीच चलने वाली हॉली डे स्पेशल टॉय ट्रेन में हर साल की तरह इस साल भी हजारों पर्यटकों ने सफर किया और इस रेल रूट पर सफर करने वाले पर्यटकों की संख्या में हर साल लगातार इजाफा देखा जा रहा है। कालका-शिमला रूट पर चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में काफी पहले ही एडवांस बुकिंग हो जाती है। इस वजह से रेलवे पर्यटकों की बढ़ती संख्या और सुविधा के मद्देनजर हर साल स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था करती है।