फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special train from northern railway for people on holi festival

होली पर घर जाने वालों के लिए दौड़ेगी ये स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइमिंग्स

Fri, 20 Jan 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 20 Jan 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
special train from northern railway for people on holi festival
ट्रेन - फोटो : File Photo
होली पर घर जाने का सपना देख रहे लोगों के लिए ट्रैक पर एक स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। रेलवे ने इसका शेड्यूल और टाइमिंग्स जारी कर दी हैं। उत्तर रेलवे ने चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार होली के पर्व पर अक्सर जम्मू, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा से यूपी और बिहार की ओर जाने वाले पैसेंजरों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन


यात्रियों को असुविधा न हो इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच, नई दिल्ली से बरौनी के बीच एसी स्पेशल, जम्मूतवी से उदयपुर के बीच एसी एक्सप्रेस गरीबरथ स्पेशल, बठिंडा से वाराणसी और सहारनपुर से अंबाला के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ से चलने वाली सद्भावना सुपरफास्ट, ऊंचाहार एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में होली के दिनों में भीड़ बढ़ जाती है।
विज्ञापन


इसीलिए उत्तर रेलवे ने 9 मार्च से 29 जून 2017 तक गाड़ी संख्या 04924 चंडीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाएगा। चंडीगढ़ से यह होली स्पेशल ट्रेन हर वीरवार को सुबह 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 05.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04923 गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल शुक्रवार को गोरखपुर से रात्रि 10.10 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 02.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर-अंबाला के बीच दैनिक ईएमयू स्पेशल

special train from northern railway for people on holi festival
फाइल फोटो
रेलगाड़ी संख्या 04921 सहारनपुर-अंबाला दैनिक ईएमयू स्पेशल ट्रेन सहारपुर से अलसुबह 4.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह साढ़े छह बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।

वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04922 अंबाला-सहारनपुर दैनिक एमईएमयू अंबाला छावनी से रात 08.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 10.40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04921/04922 सहारनपुर-अंबाला-सहारनपुर दैनिक एमईएमयू स्पेशल दोनों दिशाओं में एक फरवरी से 30 जून तक चलेगी।

यह ट्रेन पिलखनी, सरसावां, कलानौर, जगाधरी, जगाधरी कारखाना, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बरारा, तंदवाल, केसरी तथा दुखड़ी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 04972/04971 जम्मूतवी-उदयपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक एसी गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस ( 34 फेरे) ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed