{"_id":"d043bcf49c688f8f850709efc5a4e373","slug":"special-train-for-sri-khatu-shyam-fair-from-26-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री खाटू श्याम मेले के लिए 26 से स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री खाटू श्याम मेले के लिए 26 से स्पेशल ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Wed, 25 Feb 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की तरफ से हिसार से रींगस स्टेशन के बीच श्री खाटू श्याम मेले के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 26 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगी। शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों ने रेलवे यह ट्रेन चलाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
स्पेशल मेला ट्रेन हिसार से प्रतिदिन सुबह 7.10 रवाना होकर सातरोड़, हांसी, जीताखेड़ी, बवानीखेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, कोसली, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्री माधोपुर होते हुए दोपहर 2 बजे रींगस पहुंचेगी।
विज्ञापन
रींगस से वापसी में यह रेलगाड़ी शाम 4 बजे चलकर रात 11 बजे हिसार पहुंचेगी। इस दौरान 28 फरवरी ट्रेन का भिवानी में ठहराव होगा, जिस कारण से उस दिन यह भिवानी से रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
धार्मिक संगठनों ने उठाई थी मांग
रेलवे पूर्व डीआरयूसीसी मेंबर महावीर प्रसाद गावड़िया ने बताया कि उन्होंने विभिन्न धार्मिक संगठनों की तरफ से 12 फरवरी को बीकानेर में मौजूदा डीआरएम मंजू गुप्ता को स्पेशल ट्रेन चलाने बारे में मांगपत्र सौंपा था।
उन्होंने बताया कि इस ट्रेन से श्याम भक्तों को काफी सुविधा होगी और वे सीधे खाटू धाम पहुंच सकेंगे। पिछले वर्ष भी यह रेलगाड़ी चलाई गई थी, जिससे रेलवे को भी काफी राजस्व मिला था और साथ ही यात्रियों को भी काफी सुविधा हुई थी।