फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special train for gogamedi fair for pilgrims from 1

गोगामाड़ी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन 1 से चलेगी

Sun, 23 Aug 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sun, 23 Aug 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
special train for gogamedi fair for pilgrims from 1

गोगामेड़ी मेले को लेकर रेलवे विभाग भी तैयार हो गया है। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रेवाड़ी से सादुलपुर तक कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनका टाइम टेबल भी आ गया है।

विज्ञापन


एक ट्रेन 19 अगस्त से शुरू कर दी है। जबकि कुछ ट्रेनें एक सितंबर से शुरू होंगी। गोगामेड़ी से खासकर यूपी और बिहार से भी खासी तादाद में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने पहले ही इसके लिए तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


रात में चलेंगी ट्रेनें: गोगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलने वाली सभी ट्रेनें रात को ही मिलेंगी। यह ट्रेनें दिल्ली-रेवाड़ी के बीच चलने वाली हैं जो शाम को दिल्ली से आने के बाद रेवाड़ी जंक्शन पर खड़ी रहती हैं और सुबह दिल्ली के लिए रवाना होती है। ऐसे में श्रद्धालुओं को कुछ परेशानी हो सकती है। हालांकि 19 अगस्त से शुरू की गई ट्रेन का समय दिन का ही है लेकिन बाकी ट्रेनें रात को ही चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन हुई शुरू: फिलहाल रेवाड़ी से सादुलपुर के बीच शुरू की गई स्पेशल ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे सादुलपुर से रवाना होकर दोपहर साढ़े बारह बजे रेवाड़ी पहुंच रही है। यही ट्रेन यहां से पौने दो बजे सादुलपुर के लिए रवाना हो रही है।

आगे यह रहेगा ट्रेनों का टाइम टेबल
सादुलपुर से शाम 6.45 बजे रवाना होकर रात 8.45 पर रेवाड़ी पहुंचेगी
रेवाड़ी से रात 9 बजे रवाना होकर 11 बजे सादुलपुर पहुंचेगी
सादुलपुर से रात 12.30 बजे ट्रेन रवाना होकर करीब 3 बजे पहुंचेगी
रेवाड़ी से रात 11.20 बजे रवाना होकर 1.20 बजे सादुलपुर पहुंचेगी
सादुलपुर से रात 2.15 बजे रवाना होकर सुबह 4.55 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed