{"_id":"b8555c913b40660aedc47d24805cede0","slug":"special-train-for-ardh-kumbh-mela-from-february-8-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्ध कुंभ मेले के लिए 8 फरवरी को स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्ध कुंभ मेले के लिए 8 फरवरी को स्पेशल ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में लगने वाले अर्ध कुंभ मेले के लिए अंबाला से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। कुंभ मेले के लिए सोमवती अमावस्या की पूर्व संध्या, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा एवं महा शिवरात्रि पर रेलवे की ओर से विशेष स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 054306/054305 हरिद्वार-अंबाला-हरिद्वार विशेष ट्रेन 2 फेरे लगाएगी। 8 फरवरी को ट्रेन संख्या 054306 हरिद्वार-अंबाला स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से दोपहर 11.25 बजे प्रस्थान कर इसी दिन अंबाला शाम को 3.15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन संख्या 054305 अंबाला-हरिद्वार ट्रेन अंबाला से शाम 4 बजे प्रस्थान कर इसी दिन रात को 8 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। यह ट्रेन ज्वालापुर, रुड़की, सहारनपुर, जगाधरी कारखाना एवं मुस्तफाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन