फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special report on haryana politicians role in punjab assembly election 2017

चुनावी मौसमः हाय हाय ये मजबूरी, पड़ोसी नेताओं में दूरी, स्पेशल रिपोर्ट

Sun, 29 Jan 2017 04:28 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Jan 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
special report on haryana politicians role in punjab assembly election 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव
पंजाब चुनाव हरियाणा के राजनीतिक दलों के लिए गले की फांस बन गया है। एसवाईएल का मुद्दा आड़े आने के कारण हरियाणा के नेता इस समय धर्मसंकट में हैं। हालात यह है कि कांग्रेस ने हरियाणा के स्टार प्रचारकों की ड्यूटी पंजाब के बजाय उत्तर प्रदेश में लगा दी है।
विज्ञापन


हरियाणा की राजनीति के दिग्गज भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कैथल से विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला पंजाब चुनाव में नजर नहीं आएंगे। पार्टी ने इन नेताओं की ड्यूटी उत्तर प्रदेश चुनाव में लगा दी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की गोवा चुनाव में ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

हरियाणा का बड़ा नेता पंजाब चुनाव में नहीं गया है

special report on haryana politicians role in punjab assembly election 2017
पंजाब विस चुनाव
हरियाणा में सत्ता सुख भोग रही भाजपा का बड़ा नेता पंजाब चुनाव में नहीं गया है। अकालियों से गठबंधन होने के बावजूद भाजपा के बड़े नेता पंजाब की तरफ पैर नहीं बढ़ा पा रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी अभी तक पंजाब में प्रचार के लिए जाना नहीं हुआ है, लेकिन खट्टर ने कहा है कि यदि हाईकमान उनकी ड्यूटी लगाता है तो वह पंजाब चुनाव में प्रचार करने जरूर जाएंगे।

इसी तरह से हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी कह चुके हैं कि दोनों राज्यों के मुद्दे अलग हैं और चुनाव प्रचार करना अलग है। खास बात यह है कि हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पंजाब चुनाव में भाजपा के सह प्रभारी हैं, लेकिन वह पंजाब में एसवाईएल मुद्दे पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

ये बात अलग है कि पंजाब के साथ लगते जिलों से कुछ हरियाणा के भाजपा नेता पंजाब में प्रचार कर रहे हैं।

हरियाणा के नेताओं की पंजाब चुनाव पर राय

special report on haryana politicians role in punjab assembly election 2017
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा का कहना है कि एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब की बादल सरकार का रवैया गलत है और हरियाणा को उसके हक का पानी मिलना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह यदि यह आश्वासन देते हैं कि पंजाब में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो वे हरियाणा के हक का पानी हरियाणा को देंगे। यदि अमरिंदर यह आश्वासन नहीं देते तो वे पंजाब में कांग्रेस के प्रचार के लिए नहीं जाएंगे, चाहें इसके लिए आलाकमान ही आदेश क्यों न दे।

हरियाणा का मुख्य विपक्षी दल इनेलो एसवाईएल मुद्दे पर पूरी तरह से मुखर है। इनेलो ने एसवाईएल की खुदाई करने तक का एलान किया है। इस मुद्दे पर इनेलो ने बीते विधानसभा सत्र में शिअद से गठबंधन तोड़ दिया था। हालांकि चौटाला और बादल परिवार के बीच पारिवारिक रिश्ते हैं, लेकिन एसवाईएल अब दरार है।

आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का कहना है कि पंजाब में जाना जरूरी है क्योंकि उसे बादलों से मुक्त करवाना है। हरियाणा के 2000 वर्कर पंजाब में प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed