{"_id":"574479d84f1c1bba7d6914fd","slug":"special-purpose-vehicle-will-be-made-for-fast-track-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी के लिए बनेगा स्पेशल पर्पज व्हीकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी के लिए बनेगा स्पेशल पर्पज व्हीकल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ट्रैफिक
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी बनाने के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) बनाया जाएगा। यह एक कंपनी होगी। इसमें चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। यही एसपीवी पूरे प्रोजेक्ट का काम देखेगा। अगले 20 दिनों में एसपीवी के नाम और उसके संगठनात्मक ढांचे की मंजूरी प्रशासक से ली जाएगी।
विज्ञापन
फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी में नाम आने के बाद अब चंडीगढ़ को केंद्र सरकार से 500 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलेगी। इसमें पहले 300 करोड़ उसके बाद आगे तीन साल तक 100-100 करोड़ रुपये मिलेंगे। पहले 300 करोड़ में 200 करोड़ रुपये वित्त वर्ष 2015-16 के और 100 करोड़ वर्तमान वर्ष 2016-17 के होंगे।
विज्ञापन
चार साल में बदल जाएगी शहर की सूरत फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चार साल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद शहर की सूरत बदल जाएगी। शहर में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डेवलपमेंट की शुरुआत हार्ट ऑफ सिटी सेक्टर-17 से होगी। हालांकि रेटरो बेस्ड डेवलपमेंट प्लान में सेक्टर-17 के साथ सेक्टर-22, 35 और 43 को भी चुना गया है।
विज्ञापन
फास्ट ट्रैक शहरों के स्मार्ट सिटी प्लान में सुधार
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : प्लान में 19 प्रतिशत सुधार
वारांगल (तेलंगाना) : प्लान में 13 प्रतिशत सुधार
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) : प्लान में 27 प्रतिशत सुधार
चंडीगढ़ : प्लान में नौ प्रतिशत सुधार
रायपुर (छत्तीसगढ़) : प्लान में 25 प्रतिशत सुधार
न्यू टाउन कलकत्ता, पश्चिम बंगाल - प्लान में 11 प्रतिशत सुधार
भागलपुर (बिहार) : प्लान में 25 प्रतिशत सुधार
पणजी (गोवा) : प्लान में नौ प्रतिशत सुधार
पोर्ट ब्लेयर (अंडमान-निकोबार) : प्लान में 26 प्रतिशत सुधार
इंफाल (मणिपुर) : प्लान में 27 प्रतिशत सुधार
रांची (झारखंड) : प्लान में 27 प्रतिशत सुधार
अगरतला (त्रिपुरा) : प्लान में 25 प्रतिशत सुधार
फरीदाबाद (हरियाणा) : प्लान में 12 प्रतिशत सुधार