फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special preparations for World Cup final... match will be shown on big screen in chandigarh

वर्ल्ड कप फाइनल: चंडीगढ़ में खास तैयारियां... बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे मैच, चीयर्स लीडर करेंगी मनोरंजन

Sat, 18 Nov 2023 01:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 18 Nov 2023 01:52 AM IST
सार

सेक्टर-22 स्थित मार्केट में वर्ल्ड कप के हर मुकाबले को बड़ी स्क्रीन को दिखाया गया है। सेक्टर-22 किरण ब्लॉक मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण दुग्गल और वीशू ने बताया कि वह बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मुकाबला दिखाने की परमिशन के लिए शुक्रवार को ई-संपर्क सेंटर पर फीस जमा करवा आए हैं।

विज्ञापन
Special preparations for World Cup final... match will be shown on big screen in chandigarh
चंडीगढ़ में बड़ी स्क्रीन पर सेमीफाइनल मैच देखते क्रिकेट प्रेमी। - फोटो : फाइल

विस्तार

भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम रविवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ेंगी। अहमदाबाद में होने वाले इस महा मुकाबले को लेकर चंडीगढ़ में भी खास इंतजाम किए गए हैं। चंडीगढ़ क्लब में दो बड़ी एलईडी स्क्रीन को लगाया जाएगा। मैच के माहौल को बेहतर अंदाज में दिखाने के लिए चीयर्स लीर्ड्स का खासतौर पर इंतजाम होगा। वहीं भंगड़े का भी इंतजाम रखा गया है। क्लब से जुड़े लोग और मेंबर्स फाइनल मुकाबला देख सकेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Cricket WC 2023 Final: अगर जीता भारत तो भी चंडीगढ़ वाले नहीं मना पाएंगे जश्न.. बंदिशों वाली एडवाइजरी जारी
विज्ञापन


सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में लगेगी स्क्रीन 
यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान संजय टंडन ने कहा कि यूटीसीए के लड़के, लड़कियों, पुरुष, महिला के सभी क्रिकेट फॉरमेट के क्रिकेट खिलाड़ियों, स्पोर्ट स्टॉफ, कोच, मेंबर्स को वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को दिखाने का निर्णय लिया है। फाइनल मैच के लिए सेक्टर- 16 क्रिकेट स्टेडियम के यूटीसीए के कार्यालय के बाहर स्क्रीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-22 में भी बड़ी स्क्रीन में उठा सकेंगे लुत्फ
सेक्टर-22 स्थित मार्केट में वर्ल्ड कप के हर मुकाबले को बड़ी स्क्रीन को दिखाया गया है। सेक्टर-22 किरण ब्लॉक मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण दुग्गल और वीशू ने बताया कि वह बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मुकाबला दिखाने की परमिशन के लिए शुक्रवार को ई-संपर्क सेंटर पर फीस जमा करवा आए हैं। उम्मीद है परमिशन मिल जाएगी और क्रिकेट प्रशंसक फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed