{"_id":"80651c6589487e019df6f42c0cb21c33","slug":"special-policy-of-excise-department-for-alcohol-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 01 Apr 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों व ग्रीन बैल्टों में खुले शराब ठेके मंगलवार को हटना शुरू हो गए। अब शराब के ठेके केवल पक्की दुकानों और शोरूमों में ही चलेंगे।
विज्ञापन
हाइकोर्ट के आदेश पर कर एवं आबकारी विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई की है। शराब ठेकों के लिए एक्साइज विभाग ने विशेष पॉलिसी तैयार की है।
मंगलवार सुबह से ठेके वालों ने ठेके हटाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी थी। हालांकि कुछ जगह शराब ठेके पूरा दिन चलते रहे। जिस संबंधी विभाग के अधिक ारियों का कहना है कि सारे ठेके बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस संबंधी पहले भी ठेकेदारों को हिदायत दी चुकी है। इतना ही नहीं ठेके अलॉट करते समय इस संबंधी पुख्ता प्रबंध किए थे।
जिक्रयोग है पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने सड़क किनारे खुले शराब ठेकों संबंधी पंजाब एंड हरियाणा में याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट ने एक्साइज विभाग ने पॉलिसी तैयार की।
विज्ञापन
जिले में लगातार बढ़ रही शराब की खपत
जिले में शराब की खपत लगातार बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक अप्रैल-2013 से लेकर मार्च अंत तक एक करोड़ तीन लाख 19 हजार 299 बोतल से भी अधिक शराब की खपत हुई है।
इससे विभाग को भी लाखों रुपये का फायदा होगा। वहीं विभाग के अधिकारियों ने कहा कि एक्साइज विभाग ने ठेकों के लिए सारे नियम तय कर दिए हैं। उसी के मुताबिक लोगों को कार्रवाई करनी होगी। जिले में कुल 366 ठेके हैं।