{"_id":"580741e34f1c1b434b7034e1","slug":"special-police-officers-recruitment-interview-schedule-by-haryna-police-deptt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग में विशेष पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के लिए इस तारीख को आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग में विशेष पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के लिए इस तारीख को आएं
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
इंटरव्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग ने विशेष पुलिस अधिकारियों के खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इंटरव्यू की डेट भी तय हो गई है। हरियाणा पुलिस ने खाली पड़े 33 पदों के लिए पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया है। शर्तों को पूरा करने वाले भूतपूर्व सैनिक 22 अक्तूबर को सुबह आठ बजे पुलिस लाइन में साक्षात्कार देने के लिए पहुंचें।
प्रवर पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य ने बताया कि हरियाणा पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारियों का चयन किया जा रहा है। शर्तें पूरी करने वाले भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक ही आवेदन कर सकते हैं। वे सभी भूतपूर्व सैनिक आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 25 से 50 साल के बीच है और उन्हें अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सा अस्वस्थता के कारण सेवा से नहीं हटाया गया है। भूतपूर्व सैनिकों की सेना में कम से कम पांच वर्ष की नौकरी होनी चाहिए।
सेवानिवृत्ति के समय चिकित्सा ए श्रेणी की होनी चाहिए। विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती के समय कोई लिखित परीक्षा तथा शारीरिक माप तोल नहीं किया जाएगा। शर्तों का पूरा करने वाले पात्र उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने सभी मूल प्रमाणपत्र तथा प्रमाणित छाया प्रतियां, योग्यता, अनुभव, सैन्य अधिकारी द्वारा जारी सेवा निवृत्ति प्रमाण-पत्र और ए श्रेणी चिकित्सा प्रमाण-पत्र समेत चार पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे।