{"_id":"5f867cf98ebc3e9bec48230a","slug":"special-plan-to-open-army-schools-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः प्लान मंजूर हुआ तभी खुलेंगे देशभर के आर्मी स्कूल, माननी पड़ेगी सरकारों की गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः प्लान मंजूर हुआ तभी खुलेंगे देशभर के आर्मी स्कूल, माननी पड़ेगी सरकारों की गाइडलाइन
Thu, 15 Oct 2020 01:35 AM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
देशभर में पंद्रह अक्टूबर से आर्मी पब्लिक स्कूलों को भी खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्कूलों ने मुख्यालय को विशेष प्लान भेजा है। जिन स्कूलों के प्लान मंजूर होंगे, वही स्कूल बच्चों को बुला सकेंगे। इसके अलावा स्कूलों को कोविड-19 से संबंधित राज्य सरकारों की गाइडलाइंस भी माननी होंगी। देश के 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों में से 29 स्कूल पंजाब (14) और हरियाणा (15) में चल रहे हैं। ये स्कूल दोनों सूबों के विभिन्न सैन्य छावनियों में मौजूद हैं। सेना मुख्यालय के अधीनस्थ आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी की देखरेख में इन स्कूलों को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के मद्देनजर सभी स्कूलों की तरह ये स्कूल भी अभी तक बंद हैं। मगर छात्रों को ऑनलाइन एजुकेशन देने के लिए इन स्कूलों में खास डिजिटल सेटअप लगाया गया है। अभी तक इसी सेटअप के जरिये आर्मी पब्लिक स्कूलों के छात्र ऑनलाइन ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
अब केंद्र सरकार की अनलॉक गाइडलाइंस के तहत बहुत से राज्य 15 अक्टूबर से अपने स्कूलों को खोलना चाहते हैं। इसी कड़ी में आर्मी स्कूल वेलफेयर सोसायटी भी 15 अक्टूबर से अपने स्कूल खोलने का विचार कर रही है। मगर इससे पहले सभी स्कूलों से एक खास प्लान मुख्यालय में मंगवाया गया है।
विज्ञापन
जिसमें सभी स्कूलों को ये बताना है कि वे किस तरह अपने स्कूल खोलेंगे, पहले कौन सी कक्षाओं को बुलाया जाएगा, छात्रों को कैसे पढ़ाया जाएगा, किस तरह कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन होगा, इत्यादि बातों को प्लान में शामिल किया गया है। जिन स्कूलों के प्लान को मुख्यालय की स्वीकृति मिलेगी, उन्हीं स्कूलों को खोलने की मंजूरी मिलेगी। मगर इसके साथ-साथ आर्मी स्कूलों को केंद्र सरकार के साथ-साथ संबंधित राज्य सरकारों की भी कोविड-19 निर्देशों को मानना पड़ेगा।