फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special membership drive of Congress will run in Haryana till March 31

हरियाणा: 31 मार्च तक चलेगा कांग्रेस का विशेष सदस्यता अभियान, प्रदेशाध्यक्ष सैलजा ने की शुरुआत

Tue, 02 Nov 2021 01:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Nov 2021 01:52 AM IST
सार

पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर को विशेष सदस्यता अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सैलजा ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि ऐलनाबाद में भाजपा-इनेलो ने धनबल का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
special membership drive of Congress will run in Haryana till March 31
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

अभियान चलेगा। पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर को इसका प्रभारी नियुक्त किया है। सैलजा ने पत्रकारों से बातचीत में सरकार के सात साल पूरा होने पर जुबानी हमला बोला। साथ ही ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा-इनेलो पर धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

विज्ञापन


सैलजा ने कहा कि अभियान के पहले दिन सैकड़ों लोगों ने पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। इसके लिए ऑनलाइन प्रकिया भी शीघ्र शुरू कर दी जाएगी। सदस्यता के आधार पर ही संगठन चुनाव होगा। हर स्तर पर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और वर्तमान सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


आज के दिन 1 नवंबर 1966 को हरियाणा को अलग राज्य का दर्जा हासिल हुआ था। हर क्षेत्र में प्रदेश ने अभूतपूर्व तरक्की की है, लेकिन पिछले लगभग सात साल सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर एक बना दिया है। पेपर लीक में सरकार नंबर एक पर है। युवाओं को नौकरी के लिए 200-200 किलोमीटर दूर पेपर देने जाना पड़ रहा है। अन्नदाता अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं, गरीबों व दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। सात साल में महंगाई का ही विकास हुआ है। आज किसानों को डीएपी के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। डेंगू भयानक स्तर पर है। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, विधायक प्रदीप चौधरी, शैली चौधरी व रेणू बाला, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, पूर्व विधायक जसबीर मलौर इत्यादि उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें ः मिसाल: कोरोना काल में गांव से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा तो युवाओं ने बनाई लाइब्रेरी, अब गांव के तीन बेटे बनें एसआई

14 नवंबर से जनजागरण अभियान
सैलजा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के निर्देशानुसार प्रदेश भर में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर से लेकर 28 नंबर तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। समस्त हरियाणा में पदयात्रा, बैठकें, सभाएं इत्यादि आयोजित कर आमजन को जागरूक करेंगे। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के साथ ही महंगाई के बारे में लोगों से चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed