{"_id":"57b05c394f1c1b5a446eaefd","slug":"special-honour-of-dinanagar-terror-attck-martyr-bodhraj-desraj-and-sukhdev-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनानगर आतंकी हमले में गंवाई थी इन 3 ने जान, अब मिला विशेष सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनानगर आतंकी हमले में गंवाई थी इन 3 ने जान, अब मिला विशेष सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 Aug 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
15 अगस्त को दीनानगर के शहीदों को विशेष सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के गुरदासपुर में हुए दीनानगर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले तीन जाबांजों को आज 15 अगस्त को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मोहाली में फेज 6 स्थित सरकारी कॉलेज में आयोजित समारोह में उनके परिवार वालों को ये सम्मान प्रदान किया गया।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होमगार्ड बोध राज, देसराज और सुखदेव सिंह के परिजनों को यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया गया। यह तीनों जवान दीनानगर में 27 जुलाई 2015 को हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे।