फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special goa package on irtc

रेलवे का विशेष पैकेज लीजिए, गोवा की सैर कीजिए

Wed, 19 Feb 2014 11:16 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Feb 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
special goa package on irtc

अगर आप गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) आपके लिए लाया है विशेष टूर पैकेज। आईआरसीटीसी सिर्फ 8220 रुपये में आपको वहां की सैर कराएगी।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी की ओर से गोवा के लिए स्पेशल पैकेज टूर यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है।

बुकिंग आईआरसीटीसी के सेक्टर-34 स्थित ऑफिस में हो सकती है। इस टूर के लिए चंडीगढ़ से कोच्चिवेली जाने वाली केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक अलग स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें 70 लोगों की जगह होगी। यह ट्रेन पांच मार्च को चंडीगढ़ से सुबह 8:55 पर रवाना होगी और 10 मार्च को चंडीगढ़ लौटेगी।

स्पेशल पैकेज के तहत यात्रियों के ठहरने, घुमाने और खाने-पीने का खर्चा शामिल है। यात्रियों को गोवा के चर्चा में भी घुमाया जाएगा।

इसके अलावा बीच पर थ्री स्टार रिसार्ट में एसी डिलक्स रूम में ठहराया जाएगा और तीन टाइम भोजन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed