फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special Girdawari for crops damaged by hailstorm in Haryana, CM Manohar lal announced

Haryana: सीएम मनोहर लाल का बड़ा एलान, ओलावृष्टि से बरबाद हुई फसलों की होगी स्पेशल गिरदावरी

Tue, 06 Feb 2024 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 01:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्पेशल गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं। ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Special Girdawari for crops damaged by hailstorm in Haryana, CM Manohar lal announced
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के कई जिलों में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी कराने का आदेश दिया है। मंगलवार को पंचकूला में एक कार्यक्रम के बाद सीएम ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस साल चार दिन प्रदेशभर के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


मंगलवार से ही ऐसे स्थानों की विशेष गिरदावरी का आदेश जारी किया है। जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उनको मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। सीएम के निर्देश के बाद राज्य के सभी उपायुक्तों एवं मंडल आयुक्तों को फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट भेजने को कहा गया।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के अनुसार राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग राज्य में एक फरवरी से एक मार्च 2024 तक रबी की सामान्य गिरदावरी करा रहा है। हाल ही में फसलों को नुकसान होने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे में निर्देश दिया गया है कि 30 जनवरी 2024 के बाद से छह फरवरी तक रबी फसलों में जहां 25 प्रतिशत या इससे अधिक नुकसान हुआ है, उसकी रिपोर्ट तैयार करके भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed