फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special for Chandigarhians... More than two lakh fish will be seen in Aquarium Tunnels

Chandigarh News: चंडीगढि़यों के लिए खास... एक्वेरियम टनल्स में होगा दो लाख से ज्यादा मछलियों का दीदार

Wed, 30 Aug 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Special for Chandigarhians... More than two lakh fish will be seen in Aquarium Tunnels
चंडीगढ़। दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर अब चंडीगढ़ के लोगों को अपने ही शहर में ‘एक्वेरियम्स टनल्स’ का दीदार होगा। स्थानीय लोग देश विदेशों से आयात की गई एग्जोटिक्स फिश (मछलियों) को देख पाएंगे। लोग सेक्टर- 34 स्थित पेट्रोल पंप से सटे एग्जीबिशन ग्राउंड में सी वर्ल्ड कार्निवाल के दौरान मस्ती, फूड और शाॅपिंग के साथ देश विदेशों की विभिन्न प्रजातियों की मछलियों के साथ यादगार पल बिता पाएंगे। मंगलवार को सी वर्ल्ड कार्निवाल के आयोजक अलंकेश्वर भास्कर और सुनील कुमार गोयल (बिल्ला) ने आयोजन स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि संभवत शहर के लिए यह पहला मौका होगा कि शहर में दो लाख से भी अधिक मछलियों को दर्शकों के समक्ष रखा गया है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास शहरवासियों को दुबई और सिंगापुर जैसे एक्वेरियम का आभास प्रदान करवाना है। शहर में इन मछलियों को लाने की विषम प्रक्रियाओं से अवगत करवाते हुए उन्होंने बताया कि विशेष कार्गो से उनके अनुकूलित वातावरण के साथ बिना कोई नुकसान पहुंचाए उन्हें यहां तक लाया गया है। इन एक्वेरियम के लिए विशेष हैंगर तक समर्पित किया गया, जिसमें कूलर्स और एयर कंडीशनर के तापमान, फिल्टर्स और अन्य उपकरणों के बीच इन मछलियों को रखा जाएगा। ये मछलियां लगभग अगले दो महीने तक दर्शकों के मन को लुभाएंगीं। इनकी फीडिंग और मेंटेनेंस के लिए हैदराबाद और तिरुपति से फिरोज एलीयास खान की अगुवाई में पूर्ण प्रशिक्षित बीस लोगों की टीम समर्पित है। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ प्रजातियां अमेरिका के अमेजन नदी से आयात की गई हैं।
विज्ञापन

कार्निवाल की अन्य विशेषताओं की जानकारी देते हुए भास्कर ने बताया कि शॉपिंग के लिए मेला परिसर में लगभग 50 स्टाॅल्स लगाए गए हैं जो कि आने वाले लोगों को शॉपिंग का आनंद भी प्रदान करेंगे। शापिंग के साथ फूड स्टाॅल्स में देशभर से आए शेफ द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ लिया जा सकता है। इसके अलावा मेला परिसर में बच्चों सहित हर वर्ग के लिए लगभग 16 झूले लगाए गए हैं। सभी झूलों का फिटनेस टेस्ट किया जा चुका है, जिन्हें जल्द ही पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed