{"_id":"304c1322d3bae975bd7bb63d1773920e","slug":"special-coach-in-keral-kranti-express-for-goa-tour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल गोवा जाना है तो आपके लिए सरप्राइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल गोवा जाना है तो आपके लिए सरप्राइज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Sep 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन(आईआरसीटीसी) की ओर से चंडीगढ़ से गोवा के लिए स्पेशल चार्टेड कोच भेजा जा रहा है। ये कोच चंडीगढ़ से केरल संपर्क क्रांति ट्रेन के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पर 72 यात्री सफर कर सकेंगे और 55 ने तो इसके लिए बुकिंग भी करवा ली है। इस टूर पर यात्रियों के आने-जाने के किराये के साथ-साथ होटल में ठहरने, घूमने-फिरने और खाने-पीने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
सिंगल ऑक्यूपेंसी पर 13490 रुपये, डबल पर 10450 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 10210 रुपये किराया तय किया गया है। ये ट्रेन चंडीगढ़ से 3 सितंबर को सुबह 8.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात को 8 बजे गोवा पहुंचाएगी।
विज्ञापन