फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special children shown Talent on the stage

इनके टैलेंट को देखकर यकीं नहीं होगा कि ये दिव्यांग है, देखिए

Fri, 12 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Special children shown Talent on the stage
विशेष बच्चों ने मंच पर दिखाया टैलेंट
विशेष बच्चों को खुशी और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर सुविधाओं से वंचित विशेष प्रकार के बच्चों को बुलाया गया था, जिन्होंने कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शहर के अलावा मोहाली और पंचकूला के स्पेशल बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


इस मौके पर गृह सचिव अनुराग अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल ऑफ डेफ से नवदीप कौर को पाकिस्तान में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं चंडीगढ़ में पढ़ रहे जनक को पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 5 साल की उम्र से शास्त्रीय संगीत सीख रहे और अब 11 साल की उम्र में ही संगीतकार बनने की इच्छा के साथ आगे बढ़ रहे शिवम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना से हुई, जिसे आशा स्कूल चंडीमंदिर के बच्चों ने प्रस्तुत किया। उसके बाद इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड सेक्टर-26, चंडीगढ़ के बच्चों ने एक समूह गीत प्रस्तुत किया। बरनाला स्कूल फॉर स्पेशल किड्स के बच्चों ने शानदार भंगड़ा और प्रभ आसरा के बच्चों ने गिद्दा पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हमारे आसपास ऐसे बहुत से बच्चे हैं, जिनकी जरूरतें अलग हैं और उनकी हर जरूरत खास है। हर बच्चा भी खास है। ये बच्चे समाज का एक अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसी गतिविधियों के माध्यम से इन्हें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने का भी मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed