फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special AC Buses for Chandigarh to Lucknow

ट्रेन में सीट न मिले तो निराश न हों, पढ़ें गुड न्यूज

Sun, 22 Feb 2015 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/लखनऊ Updated Sun, 22 Feb 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
Special AC Buses for Chandigarh to Lucknow

चंडीगढ़ से लखनऊ जाने के लिए ट्रेन में सीट न मिले तो कोई टेंशन की बात नहीं। ट्रेन से निराश लोगों की सेवा में वॉल्वो एवं जनता एसी बसें जनरथ होंगी। यह स्पेशल एसी बसें चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए जल्द चलेंगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में 21 फरवरी को आयोजित बैठक में दोनों परिवहन निगमों ने बस संचालन के प्रस्ताव एक-दूसरे को सौंपे हैं। जबकि लखनऊ-शिमला स्पेशल बस को लेकर 23 फरवरी को शिमला में बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यूपी परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से चंडीगढ़ एवं शिमला में आयोजित बैठक में प्रधान प्रबंधक (संचालन) एसके बनर्जी के नेतृत्व में टीम बातचीत करने गई है।

चंडीगढ़ और यूपी परिवहन निगम के बीच अफसरों की बैठक में दोनो तरफ से बस संचालन ट्रिप पेश किए गए। यूपी के बस संचालन ट्रिप को पंजाब ने कम करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 फरवरी को शिमला में होने वाली बैठक में लखनऊ, गाजियाबाद एवं मेरठ से वॉल्वो एवं जनरथ के संचालन पर बातचीत होगी। चंडीगढ़ एवं शिमला जाने वाली वॉल्वो एवं जनरथ लखनऊ से चलकर सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, हरिद्वार, अंबाला होते हुए जाएंगी। इस बैठक के बाद तीनों राज्यों के बीच इंटर स्टेट एग्रीमेंट होगा।

पंजाब का तराई से सफर सुहाना

Special AC Buses for Chandigarh to Lucknow

परिवहन निगम पंजाब के चंडीगढ़ के लिए जिन एसी बसों का संचालन करने जा रहा है उससे तराई से पंजाब का सफर सुहाना हो जाएगा। चंडीगढ़ को पीलीभीत, शाहजहांपुर, खुटार (शाहजहांपुर), लखीमपुर, पलिया, गौरीफंटा, रुपईडीहा की वॉल्वो एवं जनता एसी जनरथ का संचालन होगा। अधिकतर रात्रि सेवाएं होंगी।

‘सुहानी सेवा’ में 750 बसें शामिल होंगी
परिवहन निगम ने तय समय सारणी के अनुसार से चलने वाली बसों को ‘सुहानी सेवा’ नाम दिया है। इसके संचालन में आधा घंटे से अधिक देरी होने पर सीट आरक्षित कराने वाले यात्री को किराए के बराबर निगम जुर्माना राशि अदा करता है।

निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा के मुताबिक 250 बसें ‘सुहानी सेवा’ के रूप में नवंबर से चल रही हैं। ‘सुहानी सेवा’ के बेड़े में 15 मार्च तक 750 बसें और शामिल होंगी, जिससे उनकी तादाद एक हजार हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed