फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Spat 2015 Schedule Announced by Haryana Govt

सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं तो पढ़ें ये अहम खबर

Sat, 20 Dec 2014 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 20 Dec 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
Spat 2015 Schedule Announced by Haryana Govt

स्पैट देने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम खबर है। स्पैट 2015 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हरियाणा सरकार की ओर से 2015 के लिए स्पैट (स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एप्टीच्यूट) होना है। इसकी प्रक्रिया 16 दिसंबर 2014 से स्कूलों में शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन


प्रथम चरण स्कूल राउंड में 16 से 31 दिसंबर 2014 तक होगा। इसमें तीन बैटरी टेस्ट (30 मीटर फ्लाईंग स्टार्ट, स्टैडिंग ब्राड जंप व 6मी, 10 मी. शटल रन) का आयोजन शिक्षा विभाग की ओर से जिले के प्रत्येक स्कूल में किया जाएगा।
विज्ञापन


पहला चरण 31 दिसंबर तक

Spat 2015 Schedule Announced by Haryana Govt

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ओमपति ने बताया कि स्पैट के प्रथम चरण की रिपोर्ट स्कूल द्वारा फॉर्म-ए तथा फॉर्म-बी में भरकर खंड शिक्षा अधिकारी से हस्ताक्षर के बाद जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय, रोहतक में दिनांक 31 दिसंबर तक हर हाल में जमा करा देना है।

प्रतिभागियों को जन्म तिथि हेतु स्कूल विड्राल की प्रति, 10वीं के प्रमाण पत्र अथवा कमेटी द्वारा लिखी गई प्रमाण पत्र की प्रति प्रिंसिपल या संबंधित अध्यापक द्वारा सत्यापित करवानी होगी। इसमें 8 से 14 वर्ष तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

दूसरा चरण 12 जनवरी से

Spat 2015 Schedule Announced by Haryana Govt

द्वितीय चरण ब्लॉक स्तर पर आयोजन 12 से 31 जनवरी 2015 तक किया जायेगा। तृतीय चरण का चयन मंडल स्तर पर होना है। रोहतक मंडल का झज्जर, सोनीपत, पानीपत और रोहतक का रोहतक मंडल में 20 फरवरी को चयन होगा।

स्पैट में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 5000 खिलाड़ियों को 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में 1500 रुपये व 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग को 2000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के जिला खेल अधिकारी रोहतक अथवा कार्यालय में किसी भी दिन कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed