फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Spa center raided, prostitution busted, manager arrested

Chandigarh News: स्पा सेंटर में छापा, देह व्यापार का पर्दाफाश, मैनेजर गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Spa center raided, prostitution busted, manager arrested
चंडीगढ़। पुलिस ने एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा कर महिला मैनेजर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सेक्टर-34 स्थित एक होटल के साथ मौजूद इमारत की दूसरी मंजिल पर मौजूद क्रिस्टल स्पा में की गई। एसडीपीओ दक्षिण दलबीर सिंह भिंडर के निर्देश पर सेक्टर-34 थाना एसएचओ इंस्पेक्टर बलदेव कुमार और एसआई सरिता राय ने स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के कारोबार को उजागर करने के लिए फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। नकली ग्राहक ने स्पा सेंटर में मौजूद लड़कियों से देह व्यापार को लेकर डील की। जैसे ही नकली ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी ने इशारा किया पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी कर दी। पुलिस ने स्पा सेंटर से तीन युवतियों को मुक्त कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने स्पा सेंटर चला रही आरोपी महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अनैतिक दुर्व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी मैनेजर ने बताया कि उक्त स्पा सेंटर की मालकिन हरियाणा की रहने वाली बेबी रानी उर्फ वंदना है। पुलिस ने स्पा सेंटर से छुड़ाई गई तीनों युवतियों को सेक्टर-26 स्थित नारी निकेतन भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार महिला मैनेजर को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में बुडै़ल जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed