फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sopu leader Gurlal Murder: arrested for providing bike to shooters of Davinder Bambiha faction

चंडीगढ़: दविंदर बंबीहा गुट के शूटरों को बाइक मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2020 01:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 22 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sopu leader Gurlal Murder: arrested for providing bike to shooters of Davinder Bambiha faction
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

वेब मॉल के बाहर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सोपू नेता गुरलाल बराड़ के हत्यारोपियों को बाइक मुहैया कराने वाले गुरविंदर सिंह उर्फ ढाढ़ी उर्फ लंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरविंदर मोहाली का रहने वाला है। उसे पोल्ट्री फार्म चौक से दबोचा गया है। गैंगस्टर गौरव पटियाल के कहने पर गुरविंदर ने शूटरों को बाइक दिलाई थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गुरविंदर और गुरमीत ने शूटर नीरज चस्का और मनी तक बाइक पहुंचाई थी। इसके बाद शूटरों ने इसी बाइक का इस्तेमाल कर गुरलाल की हत्या की थी। गुरविंदर दविंदर बंबीहा गुट का सक्रिय सदस्य है। गुरलाल के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने पांच टीमें बनाई थीं। पुलिस को यह पल्सर बाइक (सीएच-01बीडब्ल्यू-3166) सेक्टर-28 स्थित आम के बाग में मिली।
विज्ञापन


नंबर की जांच की तो बाइक सेक्टर-41 निवासी महेंद्र सिंह के नाम पर मिली। पुलिस जब महेंद्र के पास पहुंची तो बाइक तो उसके पास ही थी। इससे साफ हो गया कि पल्सर पर लगा नंबर फर्जी था। पुलिस इंजन व चेसिस नंबर चेक कराया तो बाइक का असली नंबर (पीबी-12क्यू-2660) था, जोकि रोपड़ निवासी रंजीत सिंह के नाम पर पंजीकृत था। रंजीत ने बताया कि उसने यह बाइक मोहाली निवासी कमलजीत को बेची थी। कमलजीत ने 2014 में बाइक खरड़ निवासी डीलर जसबीर सिंह को बेच दी। जसबीर ने यह बाइक किसे बेची, इसका रिकॉर्ड उसके पास नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस

मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज सरना की टीम ने वर्ष 2014 के बाद उक्त नंबर की बाइक के चालान खंगाले। 10 दिसंबर 2016 को बाइक (पीबी-12क्यू2660) का सेक्टर-34 एरिया में चालान किया गया था। इसमें बाइक को एक महीने के लिए जब्त किया गया था। बाइक कुलबीर सिंह के नाम पर पंजीकृत थी। कुलबीर ने बाइक मोहाली निवासी गगनप्रीत सिंह को बेच दी।

गगनप्रीत से इस बाइक को उसका पड़ोसी गुरविंदर व गुरमीत मांगकर ले गए थे। दोनों आरोपियों का नाम सामने आने के बाद पुलिस इनकी सुरागकशी में जुट गई। बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर आई-20 कार में सवार गुरविंदर सिंह को सेक्टर-31 पोल्ट्री फार्म चौक के पास से धर दबोचा।

लकी के कहने पर 8 अक्तूबर को सौंपी थी बाइक
गुरविंदर ने खुलासा किया कि विदेश में बैठे गौरव पटियाल उर्फ लक्की की व्हाट्सएप कॉल आई थी। उसने नीरज व मनी को फर्जी नंबर की बाइक देने को कहा था। इसके बाद गगनप्रीत से बाइक ली और रिपेयर कराने के बाद 8 अक्तूबर को खरड़ स्थित सनी एनक्लेव के बाहर दोनों शूटरों को सौंप दी। बाद में हत्याकांड को अंजाम देकर शूटर फरार हो गए।

नशे के आदी हैं आरोपी
प्राथमिक जांच में सामने आया कि गुरविंदर व गुरमीत दोनों नशे के आदी हैं। तस्करी भी करते हैं। हत्या के प्रयास में जेल भी जा चुके हैं। आठ महीने जेल में सजा के दौरान दोनों का आपस में संपर्क हुआ था। हाल ही में गुरविंदर सिंह को खरड़ पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जमानत पर चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed