फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Soon people get water at third floor: Khair

जल्द ही तीसरी मंजिल तक लोगों को मिलेगा पानी : किरण खेर 

Sat, 10 Dec 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Dec 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Soon people get water at third floor: Khair
सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ वासियों को जल्द ही 29 एमजीडी पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। वह दिन दूर नहीं जब तीसरी मंजिल के लोगों तक पानी पहुंचेगा। यह बात सांसद किरण खेर ने मनीमाजरा में कही । 

विज्ञापन


किरण खेर शनिवार को वार्ड नम्बर 26 से भाजपा के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में ओल्ड रोपड़ रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं । उन्होंने कहा कि शहर का चहुमुखी विकास हो रहा है । 
विज्ञापन


मनीमाजरा पीपली वाला टाउन में जल्द ही रेलवे अंडर ब्रिज बनकर तैयार होगा । इसके अलावा इंदिरा कालोनी में एक कालेज, स्टेडियम के अलावा अन्य प्रोजेक्टों पर कार्य शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इलाका वासियों को आश्वासन दिया कि 2022 तक शहर के हर वर्ग के लोगों को अपना घर मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विनोद अग्रवाल को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। 

भाजपा के  प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने भी मोटर मार्केट में जा कर विनोद अग्रवाल के पक्ष के सभा संबोधित किया। इस मौके पर पार्षद देश राज गुप्ता, सहदेव सलारिया, सत्य प्रकाश राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश वर्मा, घनश्याम बंसल, सुशील जैन, पवन सिंगला, डाक्टर बंसी, महेंद्र पाल गाबा, स्वीटी बंसल, रविन्द्र मान, किशोर वर्मा, गणेश पांडेय, छोटे लाल वर्मा, प्रदीप ठाकुर, अंकित अरोड़ा, हिमांशु शर्मा अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे ।


कमला देवी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
वहीं कांग्रेस कालोनी सेल की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला देवी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। संासद किरण खेर ने कमला देवी को पटका पहनकर भाजपा परिवार में उन का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed