फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Soon dares screws on illegal parking

अवैध पार्किंग पर जल्द कसेगा शिकंजा

Tue, 05 Nov 2013 05:25 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 05 Nov 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
Soon dares screws on illegal parking
सेक्टर-19 की रेलवे क्रॉसिंग के पास रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद है। पिछले माह वार्ड नंबर-13 के पार्षद ने इस मामले को हाउस की मीटिंग में उठाया था और लोगों की परेशानी को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


अब उपायुक्त एवं निगमायुक्त डा. एसएस फुलिया ने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इन्हें कहा, कार्रवाई करो
सेक्टर-19 फाटक के पास ऑटो पार्किंग से होने वाली परेशानी को स्थानीय वार्ड पार्षद रविकांत स्वामी ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद ऑटो चालकों और पार्षद के बीच विवाद इतना गहराया कि दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को भी शिकायत दी गई।
विज्ञापन


अब उपायुक्त ने इस मामले में परिवहन सचिव, हुडा की संपदा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए, ताकि जाम या दुर्घटना की आशंका खत्म हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ये दिए निर्देश
उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सेक्टर-19 रेलवे फाटक के पास जाम नहीं लगे, इसे ध्यान में रखकर उचित कदम उठाएं।

 फाटक के आसपास ऑटो चालकों के खड़े होने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। इसलिए जल्द से जल्द कदम उठाएं।
----
निगम की हाउस मीटिंग में उठा था मुद्दा
नगर निगम की बैठम में इस मुद्दे को जब उठाया गया तो निगमायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। हालांकि, इससे पहले स्थानीय विधायक के पास भी कुछ ऑटो चालक गए थे और विधायक डीके बंसल ने यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया था।
..............
अवैध तरीके से पार्किंग, फिर भी ‘धक्केशाही’
पार्षद रविकांत स्वामी के मुताबिक, रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना सुबह-शाम अधिक भीड़ होती है। ट्रेन गुजरने के दौरान हालात और भी खराब हो जाते हैं। वहीं आटो चालक ऑटो खड़े कर देते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।


ऑटो चालकों को वाहन कहीं और पार्क करना चाहिए, ताकि आने-जाने वालों को दिक्कतें न हो।

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद ऑटो चालकों के सामने जब यह मामला रखा गया तो उन्होंने विरोध करते हुए वहीं डटे रहने की बात कही। साथ ही विरोध स्वरूप पुलिस से शिकायत की, जबकि ऑटो चालक वहां अवैध तरीके से वाहन पार्क करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed