फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   soon announce the candidate for mayor, they would face in the race

जल्द होगी मेयर के उम्मीदवार की घोषणा, ये चेहरे हैं रेस में शामिल

Wed, 28 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 soon announce the candidate for mayor, they would face in the race
किरण खेर - फोटो : अमर उजाला

भाजपा वीरवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों की घोषणा कर सकती है। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और सांसद किरण खेर की दिल्ली में हाईकमान के नेताओं से हुई बैठक में मेयर पद के लिए आशा जसवाल सबकी पहली पसंद रही और उनके नाम पर सहमति बनी। 

विज्ञापन


आशा जसवाल का परिवार कई साल से पार्टी और आरएसएस से जुड़ा है। जसवाल राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं सांसद किरण खेर हीरा नेगी का समर्थन कर रहीं हैं। राजबाला मलिक भी मेयर पद की दावेदार हैं। उनके लिए हरियाणा के जाट नेता लॉबिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए राजेश गुप्ता और अनिल दूबे में से किसी एक के नाम पर मुहर लग सकती है। अगर राजेश गुप्ता को सीनियर डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया जाता है तो दूबे को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हाईकमान से हुई बैठक में डिप्टी मेयर के उम्मीदवार के लिए जगतार जग्गा और महेश इंद्र सिद्धू के नाम पर भी चर्चा हुई है। बैठक में पार्टी प्रभारी प्रभात झा ने सभी सीनियर नेताओं का रिकार्ड भी लिया है कि चुनाव प्रचार में किस-किस नेता ने कितनी जनसभाएं और प्रचार किए।

भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों की घोषणा वीरवार को कर दी जाएगी। अभी कई पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

2 जनवरी को होगा मेयर चुनाव

 soon announce the candidate for mayor, they would face in the race
सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला

2 जनवरी को होगा मेयर चुनाव
प्रशासन 2 जनवरी को मेयर का चुनाव करवाना चाहता है। इसी दिन ही चुनाव जीतकर आए सभी 26 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव सर्वसम्मति से होने की उम्मीद है।

इसका कारण यह है कि कांग्रेस करारी हार के बाद उम्मीदवार खड़ा करने में परहेज कर रही है। कांग्रेस इस बात पर विचार कर रही है कि भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार खड़े न किए जाएं।

पार्षदों की राय भी लेगी पार्टी
हालांकि पार्टी के सीनियर नेता आशा जसवाल को मेयर का उम्म्मीदवार बनाने में सहमति बना चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पार्टी निर्वाचित पार्षदों की राय भी लेगी। ऐसे में मेयर के तीनों दावेदार लाबिंग कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पूर्व मेयर राजबाला मलिक के समर्थन में ज्यादा पार्षद आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed