फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonipat Accident Accused Trala Driver Found by Police, 12 people was Killed

सोनीपत हादसाः आखिर मिल ही गया 12 लोगों की जान लेने वाला ड्राइवर, यहां छिपकर बैठा है

Tue, 06 Nov 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 06 Nov 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Sonipat Accident Accused Trala Driver Found by Police, 12 people was Killed
सोनीपत में सड़क हादसा
सोनीपत में 12 लोगों की जान लेने वाला ट्राला ड्राइवर आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गया। वह छिपकर बैठा था और अपना इलाज करा रहा था। रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव मुंडलाना के निकट 12 लोगों को कुचलने वाले ट्राले का चालक की पहचान हो गई है। ट्राला चालक बेरी का रहने वाला रामधन है। वह फिलहाल पीजीआई, रोहतक में उपचार करा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीजीआई में पहुंचकर छानबीन की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, हादसे में काल का ग्रास बने 12 लोगों के शवों का महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। शव लेने पहुंचे मृतकों के परिजन व उनके सहयोगी अस्पताल परिसर में जगह-जगह रोते-बिलखते नजर आए।
विज्ञापन

ऐसे हुआ था हादसा

Sonipat Accident Accused Trala Driver Found by Police, 12 people was Killed
सोनीपत रोड दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विदित रहे कि पानीपत हाईवे पर गांव मुंडलाना के निकट कारों से भरा ट्राला डिवाइडर तोड़कर क्रूजर जीप व स्विफ्ट डिजाइर कार से टकरा गया था। हादसे में क्रूजर सवार यूपी में शामली, मुजफ्फरनगर व बागपत क्षेत्र के गांवों 11 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 6 घायल हो गए थे। कार में सवार रोहतक की इंद्रा कॉलोनी निवासी रामकरण की भी मौत हो गई थी जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए थे। घायल पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन हैं, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का पता लगने के बाद यूपी से मृतकों के परिजन रविवार रात को ही गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस अस्पताल पहुंच गए थे। सोमवार सुबह पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस ने यूपी के कैराना के मोहल्ला गुली छडियान निवासी फरमान (19), मोहल्ले के ही फारूख, यूपी के जिला शामली के गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी सरवेज (31), यूपी के कैराना के गांव पंजीट निवासी सबनूर (22), मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी तहसीम, सादाब व जैद उर्फ काला, शामली निवासी सुहैल, मुजफ्फरनगर के गांव बुढाना निवासी मुबारक, बागपत के कस्बा छपरौली निवासी दानिस व छपरौली के पट्टी चौधराण निवासी कासिम के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान मृतकों के परिजनों के साथ पहुंचे अन्य ग्रामीण भी रोने लगे।

वहीं गोहाना हलका से विधायक जगबीर सिंह मलिक और हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा भी मृतकों के परिजनों को ढाढस बंधाने पहुंचे।

16 सदस्यीय टीम ने किया पोस्टमार्टम

Sonipat Accident Accused Trala Driver Found by Police, 12 people was Killed
सोनीपत में सड़क हादसा
महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में 16 सदस्यीय टीम ने शवों का पोस्टमार्टम किया। खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निदेशक डा. एपीएस बत्रा ने कहा कि 12 चिकित्सक व चार अन्य स्टॉफ सदस्यों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। करीब ढाई घंटे में सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

घायल चालक पुलिस की निगरानी में        
पुलिस ने ट्राला मालिक को बुलाकर जब पूछताछ की तो ट्राला चालक ही पहचान झज्जर के गांव बेरी निवासी रामधन के रूप में हुई। हादसे के बाद वह फरार हो गया था। जांच में पता लगा कि रामधन हादसे में घायल हो गया था। वह फिलहाल पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है। मुंडलाना चौकी प्रभारी रणबीर ने बताया कि चालक का पता लग गया है। वह अस्पताल में उपचाराधीन है। एक-दो दिन में उसकी हालत में सुधार होते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वह ट्राला में कार लेकर जालंधर जा रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हादसे के बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी।       
 
ट्राला की टक्कर से मौत का ग्रास बने 12 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। वहीं ट्राला चालक का पता लगा लिया गया है। वह पीजीआई रोहतक में पलिस की निगरानी में उपचाराधीन है। उसकी हालत में सुधार होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।       
- रणबीर, चौकी प्रभारी मुंडलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed