फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonia, Rahul Gandhi were happy Hooda : Badal

सोनिया, राहुल गांधी को खुश करते रहे हुड्डा : बादल

Sun, 12 Oct 2014 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Sun, 12 Oct 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sonia, Rahul Gandhi were happy Hooda : Badal
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इनेलो प्रत्याशी डॉ. बिशनलाल सैनी के पक्ष में प्रचार करने के लिए रविवार को जगाधरी पहुंचे।
विज्ञापन


हिंदी में भाषण देते हुए उन्होंने जहां चौटाला परिवार से उनकी नजदीकियों को जाहिर किया। वहीं कांग्रेस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उन्हाेंने पंजाब में शिअद की सहयोगी भाजपा के खिलाफ कुछ भी कहने से परहेज किया।

प्रकाश सिंह बादल ने अपने भाषण की शुरुआत उपस्थित लोगों को नमस्कार से की। उन्होंने कहा कि यह देश कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था। देश में प्राकृतिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है। कांग्रेस ने दशकों तक शासन किया, लेकिन देशवासी उसके शासनकाल में खुशहाल नहीं हो पाए। जबकि छोटे-छोटे हमारे पड़ोसी देश हमसे अधिक खुशहाल हैं।
विज्ञापन


देश में व्याप्त बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गरीबी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। हरियाणा में कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा का नंबर उन प्रदेशों में काफी ऊपर है, जहां की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। महिलाआें पर अत्याचार के मामले में भी हरियाणा नंबर वन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के नंबर वन होने का दम भरने वाले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हड्डा सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी को खुश करने का काम करते रहे। जबकि शिरोमणि अकाली दल और इंडियन नेशनल लोकदल ने सत्ता में रहते हुए जनता की सेवा की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा की तरह पंजाब में भी बदला लो नीति अपनाई। पंजाब में कांग्रेस शासन के दौरान मुझे, मेरे बेटे सुखबीर और परिवार के अन्य सदस्यों को षड्यंत्र के तहत जेल भिजवाया। यहां तक कि मेरी धर्मपत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसी तरह हरियाणा में भी ओमप्रकाश चौटाला को षड्यंत्र के तहत जेल भिजवा दिया गया। लेकिन उनके जेल जाने से इनेलो संगठन और मजबूत हुआ है और जनता का इनेलो में विश्वास बढ़ा है। प्रकाश सिंह बादल ने इनेलो के चुनावी घोषणा पत्र की जमकर प्रशंसा की।

इससे पूर्व पंजाब के मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश को नंबर वन कहते है। दूसरी तरफ प्रदेश की बदहाल सड़कें उनके दावों की पोल खोल रही हैं।


उन्होेंने कहा कि रोहतक में मुख्यमंत्री के निवास के बाहर नेम प्लेट पर मुख्यमंत्री के नाम के नीचे प्रॉपर्टी डीलर, गुड़गांव लिखा होना चाहिए। मंच पर इनेलो प्रत्याशी डॉ. बिशनलाल सैनी और एसजीपीसी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह मंगी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed