फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sonia gandhi tosham rally live, haryana election, inside story

हरियाणा में सोनिया की रैली, 4 खास बातें

Sat, 11 Oct 2014 11:27 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Oct 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi tosham rally live, haryana election, inside story

हरियाणा की भिवानी जिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी कई रैली कई मायनों में अहम रही। रैली में सोनिया ने जहां भाजपा सरकार पर नरेगा कानून को कमजोर करने के आरोप जड़ा। वहीं, मोदी के अमेरिका दौरे पर निशाना साधा।

विज्ञापन


इनेलो प्रधान चौटाला भी उनके निशाने पर रहे। यूपीए सरकार की योजनाओं का जिक्र करना भी सोनिया नहीं भूली। अंत में सोनिया ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
विज्ञापन


रैली की शुरुआत में सोनिय ने केंद्र की भाजपा सरकार पर नरेगा व अन्य क्रांतिकारी कानून (बिल) को कमजोर करने की तैयारी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, नरेगा कानून कमजोर हुआ तो यह देश के गरीबों के साथ नाइंसाफी होगी। भाजपा सरकार को गरीब, दलित व किसान की चिंता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीए सरकार की योजनाएं गिनाईं

sonia gandhi tosham rally live, haryana election, inside story

शनिवार को यहां अनाजमंडी में जिले के छहों प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने यूपीए सरकार की योजनाओं का जिक्र किया और कहा, नरेगा और खाद्य सुरक्षा जैसे क्रांतिकारी कानून बनाए। लेकिन, केंद्र की भाजपा सरकार इन कानूनों को कमजोर करने की तैयारी कर रही है।

प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, देश ने इस यात्रा से क्या पाया, क्या खोया, यह तो समय बताएगा। लेकिन, अमेरिकी दवा कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया है। जिसके कारण जीवन रक्षक दवाएं महंगी मिलेंगी।

निजी स्वार्थ के लिए सत्ता चाहिए

sonia gandhi tosham rally live, haryana election, inside story

सोनिया ने मतदाताओं को सचेत किया कि सत्ता पाने के लिए दो दल (इनेलो व भाजपा) आपको धोखा देने के लिए कोई भी तरीका अपना सकते हैं। एक को जेल से सरकार चलाने के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहिए।

सत्ता पाने के लिए ये लोग जेल से निकले हैं। दूसरे को निजी स्वार्थ के लिए सत्ता चाहिए। सत्ता पाने के लिए दूसरों की कमियां निकालते हैं। ये लोग चुनाव में नकली आंसू बहाने आएंगे, लेकिन आप लोगों के इनके जाल में नहीं फंसना है। लोकसभा चुनाव में भी इन लोगों ने चांद-सितारे तोड़ कर लाने के वादे किए थे, आपको याद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed