{"_id":"5f71ed9566e5c377a6bccbf5314cdae2","slug":"sonia-gandhi-congress-ashwani-kumar-punjab-gurdaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में नए सिरे से जान फूंकेंगी सोनिया : अश्वनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में नए सिरे से जान फूंकेंगी सोनिया : अश्वनी
गुरदासपुर ।
Updated Sat, 25 Oct 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया गांधी कांग्रेस में नए सिरे से जान फूंकेंगी । इसके तहत उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने की पहल की जाएगी। साथ ही पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। पंजाब में इस अभियान को गुरदासपुर से शुरू किया जाना है। अभियान की शुरुआत नवंबर में होगी। यह विचार पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार के हैं। वे शनिवार को यहां अमर उजाला से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने माना कि लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में पार्टी की हार से कांग्रेस के वर्करों का मनोबल गिरा है। कहा कि पंजाब में पार्टी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जरूर मंथन करेंगे। नेताओं और वर्करों को एकजुट करने की रणनीति पर काम किया जाएगा।
अश्वनी कुमार ने कहा कि चुनावों में हार से कार्यकर्ताओं को हताशा होने की जरूरत नहीं है। बल्कि उन्हें खुद को सशक्त करने की जरूरत है। कहा कि सोनिया गांधी जल्द अहम फैसले करने वाली हैं। उनकी ओर से पार्टी में व्यापक स्तर पर संगठनात्मक सुधार की पहल की जाएगी। पार्टी में गुटबाजी दूर करने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
एक सार्थक विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए पंजाब से जुडे़ ज्वलंत मुद्दों को पंजाब विधानसभा के अंदर और बाहर पुरजोर तरीके से उठाने की आवश्यकता है। जिले और ब्लाक स्तर पर कुशल और स्वच्छ छवि के कार्यकर्ताओं को आगे लाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
चिदंबरम के बयान को तोर-मरोड़ पर पेश किया गया :
उन्होंने मौजूदा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के संबंध में कहा कि उनका मानना है कि बाजवा को सभी वर्करों को साथ लेकर चलने की जरूरत है। कांग्रेस में अंतर कलह के कारण ही पार्टी का संगठन कमजोर हुआ है। उन्होंने पी.चिदंबरम के परिवारवाद से बाहर निकलकर पार्टी का अध्यक्ष चुनने संबंधी बयान पर कहा कि चिदंबरम के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंनेे ऐसा कुछ नहीं कहा ।
पंजाब में नशे पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम :
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार ने कहा कि पंजाब की वर्तमान अकाली-भाजपा गठबंधन वाली सरकार यहां नशे के कारोबार और नशाखोरी पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हुई है। अकाली-भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकती। उन्हें जनता तथा विपक्ष को जवाब देना होगा।