{"_id":"6a4173bf33a0e8bdf50abca8","slug":"songs-music-and-tambola-along-with-health-awareness-enthralled-the-audience-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1056973-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्वास्थ्य जागरूकता के साथ गीत-संगीत और तंबोला ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्वास्थ्य जागरूकता के साथ गीत-संगीत और तंबोला ने बांधा समा
विज्ञापन
मनीमाजरा। मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-13 के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष अगमजोत मान की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जागरूकता, सांस्कृतिक गतिविधियों और आपसी मेल-मिलाप का आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत आयोजन सचिव डॉ. मनजीत कौर के स्वागत भाषण और भजन से हुई। इसके बाद एचसी कुमार ने मुख्य अतिथि आरसी धवन का स्वागत किया तथा डेंटल सर्जन डॉ. ज्योतिका का परिचय कराया। डॉ. ज्योतिका ने वरिष्ठ नागरिकों को दंत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में उपयोगी जानकारी दी और उनके दांतों की जांच भी की।
सांस्कृतिक सत्र में सदस्यों ने मधुर गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। अंत में आयोजित तंबोला प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में उत्साह और मनोरंजन का रंग भर दिया। प्रतिभागियों ने ऐसे आयोजनों को वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक जुड़ाव और मानसिक प्रसन्नता के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन
समापन अवसर पर एसोसिएशन की अध्यक्ष अगमजोत मान ने आरसी. धवन, एचसी. कुमार, आरएन. उप्पल, डॉ. मनजीत कौर तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संवाद