फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonepat, Kurukshetra on the beat 15-0 in hockey

हॉकी में सोनीपत ने कुरुक्षेत्र को 15-0 से हराया

Sat, 23 Aug 2014 12:37 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 23 Aug 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sonepat, Kurukshetra on the beat 15-0 in hockey
शाहाबाद में मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में चल रहे प्री नेहरू महिला हॉकी टूर्नामेंट में सोनीपत ने कुरुक्षेत्र की टीम को फाइनल में 15-0 से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में आरंभ से ही सोनीपत की टीम कुरुक्षेत्र पर हावी रही। सोनीपत की एकता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ एक के बाद एक 9 गोल कर कुरुक्षेत्र की टीम के हौसले पस्त कर दिए।
विज्ञापन


मैच में रेफरी की भूमिका रामफल और गुरबाज ने निभाई। टूर्नामेंट में हरियाणा की 13 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के इंचार्ज पीटीआई सुरेंद्र वधवा ने कहा कि जिस लगन और मेहनत से लड़कियों ने यह मैच खेले हैं। वह वाकई तारीफ करने लायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार मैच में खिलाड़ियों को केवल हार जीत नहीं देखनी चाहिए बल्कि अपने प्रदर्शन को और अधिक बेहतर ढंग से करने के लिए प्रयासरत भी रहना चाहिए। इस अवसर पर नरेश शर्मा, अशोक शर्मा, बुटा सिंह, मौंटी, सुरेंद्र वधवा, यादवेंद्र सिंह, दीपक हंस, रमेश सचदेवा, राजन मित्तल सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed