फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonam Wangchuk's cycling in City Beautiful, said- save the greenery of City Beautiful by cycling

Chandigarh News: सिटी ब्यूटीफुल में सोनम वांगचुक की साइकिलगिरी, कहा- साइकिल चलाकर बचाएं सिटी ब्यूटीफुल की हरियाली

Sun, 29 Sep 2024 03:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Sonam Wangchuk's cycling in City Beautiful, said- save the greenery of City Beautiful by cycling
चंडीगढ़। यह बेहद खूबसूरत शहर है। यहां साइकिल चलाने के लिए अलग से ट्रैक बने हैं। यहां के लोगों को साइकिल जरूर चलाना चाहिए। इससे आप सिटी ब्यूटीफुल की खूबसूरती और हरियाली को बरकरार रख सकते हैं। ये बातें शनिवार को पर्यावरण संरक्षक व रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता सोनम वांगचुक ने चंडीगढ़ की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए कहीं।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के करीब 50 साइक्लिस्टों के साथ सोनम वांगचुक ने शहर में साइकिल चलाई। सेक्टर-38 के गुरुद्वारे से उन्होंने शहर में साइकिलगिरी की शुरुआत की। यहां से वह ओपन हैंड और फिर सुखना लेक पहुंचे और लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। सोनम ने बताया कि उन्होंने शहर में करीब 25 किमी की साइकिल यात्रा की। बता दें कि सोमन वांगचुक करीब 150 लोगों के साथ लद्दाख से दिल्ली तक की पैदल यात्रा पर निकले हैं। रविवार को यह दल चंडीगढ़ से आगे की यात्रा शुरू करेगा।
विज्ञापन

सोनम वांगचुक ने शहर की हरियाली की तारीफ की, साथ ही आश्चर्य जताया कि साइकिल ट्रैक होने के बावजूद ज्यादा लोग साइकिल नहीं चलाते। उन्होंने लोगों से साइकिल चलाने की अपील करते हुए कहा कि सड़क पर एक साइकिल का मतलब एक वाहन का कम होना है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साइकिल यात्रा का वीडियो भी डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed