फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonam Bajwa said- When I got the film offer, my parents were not happy

Chandigarh News: सोनम बाजवा बोलीं- फिल्म का ऑफर मिला तो माता-पिता खुश नहीं थे

Mon, 10 Jun 2024 06:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Sonam Bajwa said- When I got the film offer, my parents were not happy
चंडीगढ़। जब पहली फिल्म का ऑफर मिला और माता-पिता को बताया तो वह खुश नहीं थे, उन्हें डर था कि बिना फिल्मों के बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में कैसे सवाइव करूंगी। उस समय एयर होस्टेस की नौकरी कर रही थी। यह बात कही पंजाबी अदाकारा सोनम बाजवा ने।
विज्ञापन

अपनी नई फिल्म की प्रमोशन के लिए पंजाबी कलाकार सोनम बाजवा और एमी वर्क शहर में मौजूद रहे। इस दौरान अमर उजाला से हुई खास बातचीत में दोनों कलाकारों ने अपने अभिनेता बनने के सफर को साझा किया। सोनम बाजवा का सपना जहां मिस इंडिया बनना था, वहीं एमी विर्क गाने का शौक रखते थे, लेकिन कभी इसे प्रोफेशन बनाने का नहीं सोचा था। एमी ने बायोटेक्नोलॉजी में पंजाबी यूनिवर्सिटी से बीएससी की और सीजीसी लांडरा में एमएससी के लिए दाखिला लिया। इस दौरान वह एक बार दोस्तों संग अबोहर में गाना शूट करने चले गए। दोस्तों ने मिलकर खुद गाना गया और रैप किया जो यूट्यूब पर बहुत चला। इसके बाद एमी ने अमरिंदर गिल के साथ ऑस्ट्रेलिया का टूर किया और उन्हें उनकी पहली फिल्म का ऑफर मिला और उन्हाेंने कलाकारी को फुल टाइम प्रोफेशन के लिए चुन लिया।
विज्ञापन


सोनम बाजवा ने बताया कि एयर होस्टेस की नौकरी करते समय उनका बेस मुंबई हुआ करता था। मिस इंडिया बनने के लिए एक महीने की छुट्टी लेकर पेजेंट में हिस्सा लिया। उसमें चयन होना तो दूर वह टॉप 10 में भी नहीं आई, जिससे बहुत हताशा हुई। उन्होंने कहा कि उसी समय उन्हें गिप्पी ग्रेवाल की एक फिल्म के लिए ऑडिशन का फोन आया। वह ऑडिशन देकर बिल्डिंग से निकली ही थी कि कास्टिंग टीम से उन्हें चयनित कर देने का फोन आया। उनसे तुरंत उनके पासपोर्ट की फोटो मांगी क्योंकि फिल्म की शूटिंग लंदन में होनी थी। इस तरह 2012 में उनका पंजाबी फिल्म में डेब्यू हुआ। पहले माता-पिता चिंतित थे कि एक स्टेबल नौकरी छोड़कर किसमें अपना पैर आजमा रही हूं, पर समय के साथ उनकी चिंता दूर हो गई। उस दौरान उन्हें एक्टिंग बिल्कुल नहीं आती थी, लेकिन समय के साथ उन्होंने अभिनय की कला को सीखा और पंजाबी इंडस्ट्री में फीमेल लीड की सीमाओं को भी चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोनम ने हार्ड कोर रोमांटिक तो एमी ने एक्शन कॉमेडी फिल्म करने की जताई चाह
वर्षों से पंजाबी सिनेमा में काम कर रहे कलाकारों ने नई तरह की फिल्म करने की इच्छा जताई। सोनम बोलीं, ‘अभिनय में सब कैल्क्यूलेटिव तरीके से नहीं होता, प्रक्रिया में तब मजा होता है जब सीन ऑर्गेनिकली हो और किरदार करते समय वह खुद भी कुछ नया जानें।’ सोमन ने हार्ड कोर रोमेंटिक फिल्म करने की इच्छा जताई वहीं एमी ने एक्शन कॉमेडी और ऐतिहासिक फिल्म करने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed