{"_id":"5ec2d15c8ebc3e907713d1a4","slug":"son-was-taking-the-father-on-thela-for-treatment-died-on-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में रेहड़ी पर पिता को अस्पताल ले जा रहा था बेटा, रास्ते में ही तोड़ा दम, तब पहुंची एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में रेहड़ी पर पिता को अस्पताल ले जा रहा था बेटा, रास्ते में ही तोड़ा दम, तब पहुंची एंबुलेंस
Tue, 19 May 2020 01:50 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 May 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ी में पड़ा बुजुर्ग का शव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के धनास कच्ची कॉलोनी के नजदीक अस्थमा व लकवा ग्रस्त व्यक्ति की रेहड़ी से अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। आरोप है कि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने से मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई और समय पर बाबूलाल (53) को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है।
विज्ञापन
बाबूलाल कच्ची कॉलोनी में परिवार समेत रहते थे। दोपहर को अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उनका बेटा रतन रेहड़ी से अस्पताल ले जा रहा था। इस दौरान धनास कच्ची कॉलोनी में जालंधर डेयरी के पास मेडिकल कैंप लगा हुआ था। इसके साथ ही पुलिस का नाका भी था। कैंप में पहुंचा तो डॉक्टर की टीम ने बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सभी बाजार खुलेंगे, दुकानों से ऑड-ईवन खत्म, बस-टैक्सी, ऑटो रिक्शा दौड़ेंगे, पढ़ें- चंडीगढ़ में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
विज्ञापन
उनके परिजनों को भी इस बारे में सूचित कर दिया। इसके बाद मौके पर एंबुलेंस बुलाकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि बाबूलाल लकवा और अस्थमा की बीमारी से ग्रसित थे। उनका जीएमएसएच 16 से इलाज चल रहा था और करीब 15-20 दिन पहले उन्हें वहां से छुट्टी मिली थी।
घटना के बाद सारंगपुर थाना पुलिस ने उनके बेटे रतन और पत्नी रीता के बयान दर्जकर सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हेल्थ टीम ने बाबूलाल का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया है।