फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   son murdered by father

चंडीगढ़ः पिता ने बेटे का कत्ल किया और फिर थाने पहुंच गया सरेंडर करने, मामूली विवाद बना वजह

Tue, 13 Aug 2019 02:05 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 13 Aug 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
son murdered by father
फाइल फोटो
एक पिता ने अपने ही जवान बेटे का कत्ल कर दिया और फिर आत्मसमर्पण करने थाने पहुंच गया। हत्या की वजह मामूली विवाद बताया जा रहा है। घटना चंडीगढ़ के नयागांव की है। जनता कॉलोनी में रविवार देर रात एक पिता ने अपने ही बेटे को मार दिया। बेटे की हत्या के बाद पिता ने पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने अपने ही बेटे की हत्या के आरोप में पिता रणधीर के खिलाफ आईपीसी 302 की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 31 वर्षीय अमन कल्याण के रूप में हुई है जबकि आरोपी कस्टम विभाग पटियाला में हवलदार है। जानकारी के मुताबिक मृतक अमन कल्याण रविवार रात अपने ही घर की छत पर एक व्यक्ति के साथ बैठकर शराब पी रहा था। उस दौरान किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच पिता रणधीर सिंह द्वारा दोनों का झगड़ा रोकने के लिए गए तो अमन की अपने ही पिता के साथ मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच अमन ने अपने पिता पर ईंट से हमला करने का प्रयास किया तो आत्मरक्षा में पिता ने बेटे के सिर पर ईंट मार दी। इसके बाद उसकी तुरंत मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पिता ने नयागांव थाने जाकर जुर्म कबूल किया। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस टीम नेा शव को रविवार रात डेढ़ बजे करीब मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मृतक के दो बच्चे भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने छोड़ दिया था काम, अक्सर पिता से रहती थी लड़ाई
रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक अमन कई समय से काम छोड़कर घर में बेरोजगार था। वह पिता के साथ व घर में अक्सर झगड़ा भी करता था। कुछ दिनों पहले ही आरोपी पिता ने बेटे को एक मोटरसाइकिल और एसी भी दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed