फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Tanmay Mahajan gets 64th rank in UPSC IES exam

सफलता की कहानी : बचपन में पिता का निधन, मां ने सिलाई कर पढ़ाया, बेटे ने आईईएस बन नाम किया रोशन

Sun, 18 Apr 2021 01:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 18 Apr 2021 01:04 PM IST
सार

सेक्टर- 37 निवासी तन्मय महाजन ने बताया कि उनके पिता उनके बाल्यकाल में ही गुजर गए थे। उसके बाद परिवार के संचालन की जिम्मेदार मां पर आ गई। मां ने कपड़े सिलाई कर पढ़ाया। तन्मय ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से वर्ष 2019 में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

विज्ञापन
Chandigarh Tanmay Mahajan gets 64th rank in UPSC IES exam
तन्मय महाजन अपनी मां विपिन गुप्ता के साथ।

विस्तार

यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा के परिणाम में तन्मय महाजन ने ऑल इंडिया 64 रैंक हासिल की है। वह आईईएस (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज) बन गए हैं। उनकी सफलता के पीछे मां विपिन गुप्ता का बड़ा हाथ है, जिन्होंने सिलाई कर तन्मय को पढ़ाया। यही नहीं तन्मय ने गेट परीक्षा में भी ऑल इंडिया छठवीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है देसी गाय का पंचामृत, शोध में हुआ बड़ा खुलासा, हिंदू धर्म में भी खास महत्व
विज्ञापन


सेक्टर- 37 निवासी तन्मय महाजन ने बताया कि उनके पिता उनके बाल्यकाल में ही गुजर गए थे। उसके बाद परिवार के संचालन की जिम्मेदार मां पर आ गई। मां ने कपड़े सिलाई कर पढ़ाया। तन्मय ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से वर्ष 2019 में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उसी के साथ-साथ गेट की भी तैयारी करते रहे और इंजीनियरिंग सर्विस की भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग दो साल योजनाबद्ध तरीके से उन्होंने पढ़ाई की और उसका परिणाम सबके सामने है। कहते हैं कि वर्ष 2019 के बाद वह खुद भी एक निजी कोचिंग में पढ़ाने लगे ताकि खुद का खर्च वह निकाल सकें। उन्होंने बताया कि मां के संघर्ष का उनकी सफलता में बड़ा हाथ है।

बड़ी बहन ने भी खूब साथ दिया। इंजीनियरिंग के जरिए देश सेवा करने की इच्छा है। अब उन्हें नियुक्ति पत्र का इंतजार है। उन्होंने बताया कि अन्य युवा भी कड़ी मेहनत के जरिए सफलता हासिल कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम टेबल बनाएं और उसका पालन करें।
 

यह भी पढ़ें- विश्व की सबसे उम्रदराज महिला ने 119 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, देसी खान-पान था लंबी उम्र का राज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed