Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Vishnu Dutt to receive the Dhanpat Singh Sanghi Lifetime Achievement Award

Chandigarh-Haryana News: विष्णु दत्त को मिलेगा धनपत सिंह सांगी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंडित लख्मीचंद के पौत्र प्रसिद्ध सांगी विष्णु दत्त को धनपत सिंह सांगी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 के लिए चुना गया है। उन्हें एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान हरियाणा की लोकनाट्य परंपरा सांग को समर्पित है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सांग हरियाणा की सांस्कृतिक चेतना, लोकजीवन और समृद्ध परंपराओं की पहचान है। सांग लोक जीवन, सामाजिक चेतना और नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाता है। विभाग हर साल राज्यस्तरीय सांग महोत्सव का आयोजन करता है। वर्ष 2025-26 का महोत्सव 23 से 27 फरवरी 2026 तक कुरुक्षेत्र में हुआ था। पुरस्कार के लिए कलाकारों की मंचीय प्रस्तुतियों और उनके दस्तावेज का मूल्यांकन किया गया। डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि पंडित लख्मीचंद का योगदान हरियाणवी लोक साहित्य के लिए महत्वपूर्ण है। विष्णु दत्त का चयन इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक है। महोत्सव में भाग लेने वाले अन्य कलाकारों को 30 हजार रुपये प्रति प्रस्तुति मानदेय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed