फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son and other relatives meet Ram Rahim in sunaria jail of Rohtak

रोहतकः सुनारिया जेल में राम रहीम से मिलने आएं बेटे-दामाद और चचेरे भाई, पर हनीप्रीत नहीं आई

Tue, 19 Nov 2019 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Son and other relatives meet Ram Rahim in sunaria jail of Rohtak
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम से सोमवार दोपहर उसका बेटा जसमीत, दामाद रूहमीत, साहनमीत, चचेरा भाई चरणजीत सिद्धू और वकील राजेंद्र सिंह ने मुलाकात की। करीब 20 मिनट की इस मुलाकात के दौरान राम रहीम काफी गंभीर रहा। बाद में उसके वकील ने अकेले में 20 मिनट तक बात की। इस दौरान क्या बातचीत हुई इसका ब्योरा नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन


उधर, गुरमीत राम रहीम से पंचकूला हिंसा मामले की आरोपी हनीप्रीत की मुलाकात को लेकर संशय बना हुआ है। सिरसा पुलिस प्रशासन से मिली रिपोर्ट को सुनारिया जेल प्रशासन ने चंडीगढ़ भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार सिरसा पुलिस ने राम रहीम से हनीप्रीत की मुलाकात पर ऐतराज जताया है।
विज्ञापन


बता दें कि पंचकूला हिंसा मामले में जेल से बाहर आने के बाद से हनीप्रीत सिरसा डेरे में रह रही है। इस बीच हनीप्रीत ने जेल में राम रहीम से मुलाकात के लिए जेल प्रशासन से गुजारिश की है। इस संबंध में जेल प्रशासन ने सिरसा पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी, जिसे सिरसा पुलिस ने भेज दिया है। इस रिपोर्ट को अब जेल प्रशासन ने चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed