फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   something spacial for man in this TV serial

जानिए इस सीरियल में मर्दों के लिए क्या होगा खास

Tue, 04 Mar 2014 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Mar 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
something spacial for man in this TV serial

जी टीवी के नए नाटक कुमकुम भाग्य की प्रमोशन करने सीरियल के अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया मंगलवार को शहर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह नाटक अंग्रेजी नावेल सेंस एंड सेंसिबिलटी की कहानी से प्रेरित है। इसमें भारतीय कल्चर को भी जोड़ा गया है, जिससे सभी को यह नाटक अपकी जिंदगी से मिलता जुलता लगे।

उन्होंने बताया अभी तक सीरियल महिलाओं को ध्यान में रखकर ही बनाए जाते थे, लेकिन इस सीरियल में मर्दों के लिए भी कुछ खास होगा।

शब्बीर ने बताया नाटक में मैं रॉकस्टार की भूमिका निभा रहा हूं। उन्होंने बताया आमतौर पर धारणा है कि रॉकस्टार बागी स्वभाव के होते हैं, नशा करते हैं और भद्दे गाने गाते है।
विज्ञापन


लेकिन, सीरियल में हमारा किरदार एक ऐसे रॉकस्टार का है जो अपने परिवार से जुड़ा है। वह संगीत के जरिए बहुत पैसा कमाना चाहता है।

एक्टर से प्रोड्यूसर बने शब्बीर ने कहा कि ढाई साल से प्रोडक्शन में व्यस्त था। चाहता था कि  एक्टिंग करूं, इसलिए जब यह कहानी सुनी तो इसकी कहनी अन्य सीरियलों से अलग लगी और हां कर दी। एक्टिंग में शौक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजकल सिर्फ इसपर ही पूरा ध्यान केंद्रित है। सीरियल अप्रैल के पहले हफ्ते में ऑन एयर हो जाएगा। चंडीगढ़ से जुड़े अपने अनुभव के बारे में बताते हुए शब्बीर ने कहा कि गुरदासपुर से हूं। बचपन से चंडीगढ़ आना-जाना रहा है। यहां आने के बाद काफी सुकून मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed